फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ED working at the behest of the Center

केंद्र के इशारे पर काम कर रही ईडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ED working at the behest of the Center
अंबाला। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को पूरी तरह से गलत करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को असल मुद्दों से भटकाने के लिए मोदी सरकार के इशारे पर ईडी यह काम कर रही है। केंद्र सरकार की ऐसी हरकतों से कांग्रेस झुकने वाली नहीं है। वे मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने अपने आवास पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से बातचीत की। सैलजा ने कहा कि ईडी या सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल केंद्र सरकार जिस प्रकार से विरोधियों की आवाज बंद करने के लिए कर रही है, ऐसा इतिहास में पहले कभी नहीं देखा गया है। देश के लोकतंत्र में इस तरह की बातों की कोई जगह नहीं है। आज जो राहुल गांधी व उनके परिवार के साथ जो हो रहा है, वह लोकतंत्र के साथ साथ विपक्ष का गला घोंटने की कोशिश है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम कांग्रेसजन कभी भी देश के लोकतंत्र को कमजोर नहीं होने देंगे। राहुल गांधी की आवाज इस तरह के इम्तिहानों से और बुलंद होगी। देश के लोगों और लोकतंत्र को बचाने के लिए राहुल गांधी और भी ताकतवर होकर निकलेंगे। सैलजा ने कहा कि सरकार के इशारे पर ईडी ऐसे केस में राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है, जिससे उनका कोई सरोकार नहीं है। ईडी जानबूझकर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को निशाना बना रही है। पूरी कांग्रेस अपने नेताओं के साथ डटकर खड़ी है। जल्द ही इसकी सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। इस मामले में राहुल व पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी पूरी तरह से पाक साफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान साढ़ौरा की विधायक रेणू बाला, वरिष्ठ नेता किरण बाला जैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन, तरुण चुग, बलविंदर पुनिया, यमुनानगर से विस चुनाव लड़ चुकी निर्मल चौहान, वेणु अग्रवाल, पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल, कुलदीप सिंह गुल्लू, पार्षद मिथुन वर्मा आदि मौजूद थे।

विभिन्न स्थानों पर जताया शोक
कुमारी सैलजा ने अंबाला शहर व छावनी में चार स्थानों पर जाकर शोक भी जताया। वे सबसे पहले जैन सोडा वॉटर वाले एडवोकेट राहुल जैन के आवास पर पहुंचीं और राहुल की मां रीटा जैन के निधन पर शोक जताया। इसके बाद वे कांग्रेसी नेता देवेंद्र चौहान के पोते की मौत पर भी शोक जताने पहुंचीं। यहां से वे हीरा नगर स्थित कांग्रेसी नेता रुपचंद के घर गईं और रुप चंद के साले राजेंद्र कुमार के निधन पर शोक जताया। आखिर में वह तेजेंद्र वालिया के घर पहुंचीं और उनके भतीजे सहजप्रीत सिंह के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed