फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to rivalry, milkman was attacked with a gun, case against six

Ambala News: रंजिश में दूधिये पर गंड़ासी से हमला, छह पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:00 PM IST
विज्ञापन
Due to rivalry, milkman was attacked with a gun, case against six
नारायणगढ़। कोहड़ा गांव में दूध देने जा रहे बाइक सवार दूधिया पर रंजिश के चलते आधा दर्जन आरोपियों ने गंड़ासी, लोहे की रॉड व हॉकी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यमुनानगर के पमुवाला गांव निवासी कुर्बान अली को डायल 112 पुलिस ने इलाज के लिए नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपी इमरान, इसरान, शहनवाज, आयुब, रसीद व महरून के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना नारायणगढ़ पुलिस को दी शिकायत में कुर्बान अली ने बताया कि वह 12 साल से पंचकूला के रैहना गांव निवासी अपनी बहन संजीदा के पास रह रहा है और दूध का काम करता है। रविवार की शाम को वह रैहना गांव से भुंड होते हुए कोहड़ा गांव दूध देने जा रहा था। वह भूरेवाला से भुंड रोड अनाथ आश्रम सड़क के पास पहुंचा। इसी दौरान कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिर गया। तभी कार से रैहना गांव निवासी चार लड़के इमरान, इसरान, सहनवाज, आयुब ने गंड़ासी व लोहे की राॅड से उस पर हमला कर दिया। बुलेट पर सवार रसीद, महरून भी आ गए। इसके बाद इन सभी युवकों ने उसको पीट-पीटकर घायल कर दिया। पास से गुजर रहे जुलफान ने डायल 112 पर फोन किया। डायल 112 पर तैनात पुलिस ने उसको इलाज के लिए नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। डाक्टर ने इलाज के बाद शहर के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed