फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Due to enmity, youth attacked with sticks and bricks, referred to PGI

रंजिश के चलते युवक पर डंडों और ईंटों से हमला, पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Due to enmity, youth attacked with sticks and bricks, referred to PGI
अंबाला। रंजिश के चलते दो युवकों ने एक युवक पर डंडों व ईंटों से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए छोटे भाई ने छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां चिकित्सकों ने बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना छावनी पुलिस को दी शिकायत में चंदन ने बताया कि वह सेक्टर 32 ब्लॉक एस, हुड्डा आशियाना का निवासी है। उसका बड़ा भाई कुंदन अपने बच्चों के साथ गांधी नगर कैंट में रहता है और वह पीओपी का काम करता है। रविवार को वह निजी काम से छावनी आया हुआ था। शाम के समय उसने भाई कुंदन को फोन करके सदर बाजार बुलाया था। इसके बाद उसका भाई उसे मिलने के लिए आ रहा था। जैसे ही वह मदन के मंदिर के पास पहुंचा तो दो युवकों ने रंजिश के चलते उस पर डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दोनों हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। थाना छावनी पुलिस ने आरोपी शुभम उर्फ टल्ली व अभय उर्फ हर्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed