फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Drying paddy on Sector 34 roads disrupts traffic, spreads pollution

Ambala News: सेक्टर 34 की सड़कों पर धान सुखाने से आवागमन ठप, प्रदूषण फैला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Drying paddy on Sector 34 roads disrupts traffic, spreads pollution
अंबाला कैंट में सेक्टर 34 की मुख्य सड़क पर सुखाने के लिए डाली गई धान। संवाद - फोटो : Samvad
- एसोसिएशन ने जताया रोष, कहा- थ्रेशर और पंखों से उड़ रहे धूल-कण से बुजुर्गों और बच्चों में बढ़ीं सांस की दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के सेक्टर 34 एचएसवीपी के रिहायशी इलाके में आढ़तियों की मनमानी से स्थानीय निवासियों का जीवन मुश्किल हो गया है। एसोसिएशन का आरोप है कि मंडी प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी कर आढ़तियों ने सेक्टर के मुख्य प्रवेश द्वारों और अंदरूनी सड़कों पर धान सुखाना शुरू कर दिया है। इससे सड़कों पर जीरी की परत बिछ गई है, जिससे पैदल और वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
सड़कों पर अवैध रूप से जीरी सुखाने के साथ-साथ बड़े औद्योगिक पंखे चलाकर धान की सफाई भी की जा रही है। नियमों के अनुसार, रिहायशी इलाकों के इतने पास पंखे और थ्रेशर चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इन पंखों की तेज हवा से बारीक कण, धूल और मलबा पूरे सेक्टर में वायु प्रदूषण फैला रहे हैं। यह दूषित हवा सीधे लोगों के घरों के कमरों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

धूल-मिट्टी के इस गुबार से बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और लगातार खांसी की शिकायतें हो रही हैं। सेक्टर 34 वेलफेयर एसोसिएशन ने इस समस्या को लेकर संबंधित विभागों और पुलिस प्रशासन को लिखित शिकायतें दी हैं। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मंडी प्रधान द्वारा जारी आदेश भी केवल कागजों तक सीमित साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवासियों में आक्रोश और मांगें
इस मनमानी से स्थानीय जनता में असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। एसोसिएशन ने प्रशासन से तुरंत सड़कें खाली कराने की मांग की है। सड़कों पर फैलाई गई जीरी को हटवाकर आवागमन बहाल किया जाए। रिहायशी इलाके के पास धान की सफाई और पंखे चलाने पर तुरंत पाबंदी लगाई जाए।
प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील
एसोसिएशन ने नियम तोड़ने वाले आढ़तियों पर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस द्वारा चालान व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर 34 वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप शर्मा ने कहा, सड़कों पर जीरी बिछा दिए जाने से पूरे सेक्टर के रास्ते बंद हो गए हैं। पंखों की धूल से घर के अंदर बैठना भी मुश्किल है। प्रशासन तुरंत संज्ञान ले और सड़कों को खाली करवाए।


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम को तुरंत इस अवैध काम को रुकवाना चाहिए। बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।
- विजय कश्यप, सचिव, एसोसिएशन

अंबाला कैंट में सेक्टर 34 की मुख्य सड़क पर सुखाने के लिए डाली गई धान। संवाद

अंबाला कैंट में सेक्टर 34 की मुख्य सड़क पर सुखाने के लिए डाली गई धान। संवाद- फोटो : Samvad

अंबाला कैंट में सेक्टर 34 की मुख्य सड़क पर सुखाने के लिए डाली गई धान। संवाद

अंबाला कैंट में सेक्टर 34 की मुख्य सड़क पर सुखाने के लिए डाली गई धान। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed