फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   drug controlar department raid in shop

नकली डेटॉल साबुन की बिक्री पर ड्रग्स कंट्रोल की रेड, सैंपल जांच के लिए भेजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
drug controlar department raid in shop
नकली डेटॉल और कई नामी कंपनियों के साबुन की बिक्री होने की सूचना पर बृहस्पतिवार को ड्रग्स कंट्रोलर की टीम ने बब्याल रोड स्थित सचदेवा जनरल स्टोर पर छापेमारी की। जैसे ही टीम दुकान में पहुंची तो हड़कंप मच गया। टीम में मौजूद ड्रग्स कंट्रोलर ऑफिसर प्रवीण कुमार ने चेकिंग की तो उन्हें दुकान के अंदर भारी मात्रा में बिना पैकिंग के साबुन भी मिले। हालांकि दुकानदार ने टीम को पंजाब के राजपुरा से सामान खरीदा होने का बिल दे दिया, बावजूद इसके दुकान के अंदर कंपनी का साबुन क्षत-विक्षत होने पर जांच के लिए सैंपल लिए और दुकान के अंदर जितना भी डेटॉल के साबुन का स्टॉक था उसे जब्त कर लिया। रिपोर्ट के आधार पर दुकानदार पर कार्रवाई की जा सकेगी। बता दें कि नकली सामान की बिक्री की सूचना औषधि प्रशासन अंबाला से वरिष्ठ अधिकारी लाइसेंसिंग अथॉरिटी सुनील चौधरी के जरिये प्रवीण कुमार को मिली। जिसके आधार पर उन्होंने टीम के संग छापेमारी की। प्रवीण कुमार का कहना था कि रिपोर्ट में अगर साबुन नकली पाया जाता है तो दुकानदार के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed