{"_id":"e264d1072bfa9ff7f9a95b6c6a993d75","slug":"drain-built-from-panjokhara-to-ghaggar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजोखरा से घग्गर नदी तक बनेगी ड्रेन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजोखरा से घग्गर नदी तक बनेगी ड्रेन
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब क्षेत्र से आने वाले बाढ़ के पानी से कैंट को सुरक्षित रखने के लिए 32.26 करोड़ रुपये की योजना तैयार की गई है। इसके तहत गांव पंजोखरा से घग्गर नदी तक ड्रेन बनाई जाएगी।
इसकी लंबाई लगभग 41 हजार फुट होगी। इसके बनने के बाद अंबाला छावनी और अंबाला शहर में पंजाब से आने वाले पानी के कारण आने वाली समस्याओं से निजात मिल जाएगी। पंजाब से आने पानी की दिशा इस ड्रेन के माध्यम से घग्गर नदी की ओर मोड़ दी जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह परियोजना उन्होंने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ इसी सप्ताह हुई बैठक में पास करवाई है। यह ड्रेन पंजोखरा माइनर के साथ-साथ तैयार की जाएगी। ड्रेन के बनने से अंबाला शहर और छावनी क्षेत्र बाढ़ से सुरक्षित हो जाएगा। इसके साथ ही अंबाला ड्रेन और महेशनगर ड्रेन पर बनने वाले पानी निकासी के दबाव को भी कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इन ड्रेनों में बाढ़ के पानी का दबाव कम होने से शहर के पानी की निकासी भी आसानी से हो सकेगी। इससे बाढ़ जैसी स्थिति से बचा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पंजोखरा ड्रेन की क्षमता 200 क्यूसिक होगी। इसके निर्माण से आबादी के साथ लगभग 14 हजार एकड़ कृषि भूमि भी सुरक्षित हो जाएगी। ड्रेन के निर्माण के दौरान अंबाला-चंडीगढ़ सड़क मार्ग और रेल मार्ग पर पुल भी बनाया जाएगा।
टांगरी नदी होगी चौड़ी
विज ने बताया कि टांगरी नदी के ओवरफ्लो होने और बाढ़ की आशंका को कम करने करने के लिए 1.30 करोड़ रुपये योजना तैयार की गई है। इसके तहत अंबाला-जगाधरी मार्ग से अंबाला-सहारपुर रेलवे लाइन तक टांगरी क्षेत्र को लगभग 100 फुट की चौड़ाई में गहरा किया जाएगा। इससे पानी की निकासी सुचारु होगी। इस दौरान निकले वाली रेत को अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहीद स्मारक की स्थापना वाली जगह डाला जाएगा। इसका निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर एक के सहारे किया जा रहा है।
बांध पर बनेगी सड़क
उन्होंने कहा कि टांगरी नदी के किनारों पर बने बब्याल बंध को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा। इससे यह अधिक पानी का दबाव सहन कर सकेगा। इस कार्य के लिए 2.97 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस बांध को एक मार्ग के रूप में प्रयोग करने के लिए इस पर सड़क बनाने की परियोजना तैयार की जाएगी।