फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dogs and helpless animals are becoming the cause of accidents

Ambala News: कुत्ते और बेसहारा पशु बन रहे हादसों का सबब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Dogs and helpless animals are becoming the cause of accidents
अंबाला। जहां धीमी रफ्तार के कारण शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं वहीं अंबाला छावनी की सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुई हैं। वहीं नगर परिषद इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है, सिर्फ फाइलों तक ही निविदाएं जारी करने का कार्य किया जा रहा है। धरातल पर पिछले दो साल से न तो कुत्तों की नसंबदी का कार्य शुरु हो पाया है और न ही बेसहारा गोवंश को गोशाला आदि भेजने का प्रबंध है।
विज्ञापन

एक ही बहाना, नहीं गोशाला
हैरानी की बात ये है कि नगर परिषद ने बेसहारा गोवंश को सहारा देने के लिए निविदा को फाइनल कर दिया है। लेकिन ठेकेदार ने अभी तक बेसहारा गोवंश को पकड़ने का काम शुरु नहीं किया है। यही कारण है कि अंबाला-साहा नेशनल हाइवे के अलावा बेसहारा गोवंश गली-मोहल्ले वालों के लिए भी सिरदर्दी बन चुके हैं। वहीं अगर इस संबंध में नप अधिकारियों से बात करो तो रटा-रटाया एक ही जवाब मिलता है कि गोशाला नहीं है और जो हैं, उनमें गोवंश को रखने से संबंधित पदाधिकारी इंकार करते हैं क्योंकि गोशालाओं में पहले से ही पशुओं की भरमार है और उनके चारे व अन्य प्रबंधों के लिए सरकार व प्रशासन से कोई मदद नहीं मिलती।
विज्ञापन

------------------
एक ठेकेदार दिखा रहा रूचि
कुत्तों की नसबंदी की कार्रवाई की दर्जनों कोशिशों के बाद सिरे नहीं चढ़ पाई, जबकि नगर परिषद पांचवीं बार निविदा जारी कर चुका है और बार-बार एक ही ठेकेदार इसमें रुचि दिखा रहा है जबकि नियमों के तहत तीन लोगों को निविदा भरना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
कुत्तों की नसंबदी का टेंडर लगाया था, लेकिन एक ठेकेदार ने इसमें रुचि दिखाई है। वहीं बेसहारा गोवंश को सहारा देने की निविदा तो जारी कर दी है, लेकिन गोशालाओं में जगह न होने के कारण ठेकेदार ने अभी बेसहारा गोवंश को पकड़ने का कार्य शुरु नहीं किया है।
विनोद बेनीवाल, सीएसआई, नप सदर।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed