{"_id":"5e711cca8ebc3ea4c76e4f26","slug":"doctor-shifted-in-ambala-cantt-hospital-flue-opd-ambala-news-knl25499064","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनी संग बिठाए विशेषज्ञ, एक माह के लिए अभी से लगाई डाक्टरों की ड्यूटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनी संग बिठाए विशेषज्ञ, एक माह के लिए अभी से लगाई डाक्टरों की ड्यूटियां
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना वायरस के खौफ के बीच छावनी के नागरिक अस्पताल में खोली गई फ्लू ओपीडी को लेकर अब अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से अलर्ट हो गया। ओपीडी में ट्रेनी के अलावा एक स्पेशलिस्ट डाक्टर की भी ड्यूटी लगाई गई है। डाक्टर की निगरानी में ही ट्रेनी काम करेंगे। अमर उजाला में 17 मार्च को प्रकाशित ट्रेंड को छोड़ ट्रेनी को थमाई कोरोना के लिए बनाई गई फ्लू ओपीडी की कमान समाचार के बाद आनन-फानन में अस्पताल प्रबंधन ने ना केवल ओपीडी में स्पेशलिस्ट डाक्टर की डयूटी लगाई, बल्कि एक माह के लिए डाक्टरों का पूरा रोस्टर यानी ड्यूटी चार्ट तैयार कर लिया है। कौन-कौन सा डाक्टर, किस-किस दिन फ्लू ओपीडी की जिम्मेदारी संभालेगा इसकी सूची तैयार कर ली गई है। जो खांसी, जुखाम आदि के मरीजों की जांच के अलावा उनका उपचार व हिस्ट्री का पता भी लगाएंगे।
ट्रेनी बीएमएस डाक्टर कर रहे मरीजों का उपचार
कोरोना वायरस के खौफ के बीच जहां देशभर में अलर्ट जारी है, वहीं छावनी के नागरिक अस्पताल में ओपीडी के अंदर स्पेशलिस्ट डाक्टरों की जगह ट्रेनिंग कर रहे बीएमएस डाक्टरों को लगाया गया था। उन्हीं के सिर पूरी ओपीडी का जिम्मा था। जो स्क्रीनिंग के बाद खुद ही मरीजों की दवाएं लिखने से लेकर उनके टेस्ट भी करवा रहे थे।
फ्लू ओपीडी में स्पेशलिस्ट डाक्टर की ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही एक माह के लिए अभी से डाक्टरों का ड्यूटी चार्ट यानी रोस्टर तैयार कर दिया गया है। कोरोना वायरस को लेकर पूरे अस्पताल में ऐतिहात करती जा रही है। इस वायरस से घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि सावधानी बरतें।
विज्ञापन
डॉ. सतीश, एसएमओ, नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी।