फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   director reached to checking hospital in ambala

अस्पताल का निर्माण देखने पहुंचे निदेशक, लगाई फटकार 

Sat, 14 May 2016 01:01 AM IST
अंबाला ब्यूरो/ अमर उजाला
अंबाला ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 14 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
director reached to checking hospital in ambala
अंबाला कैंट सिविल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची थी टीम - फोटो : amar ujala
सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में बन रही नई बिल्डिंग का शुक्रवार को आयुष विभाग के निदेशक डा. साकेत कुमार व स्वास्थ्य विभाग के निदेशक आदित्य चौधरी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस टीम में पीडब्लूडी बीएंडआर, जनस्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इस दौरान आयुष विभाग के निदेशक डा. साकेत कुमार ने नई बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर बनने वाले आयुष विभाग को पूरी तरह से जांचा। प्रशासनिक अधिकारियों ने बिल्डिंग के ड्राइंग को लेकर भी जनस्वास्थ्य विभाग के अफसरों की फटकार लगाई। उनका कहना था कि वह समय से बिल्डिंग का डिजाइन पूरा कर ले और सही ड्राइंग ही पेश करें। ताकि बिल्ंिडग में होने वाले निर्माण का पता लगाया जा सके। 
विज्ञापन


इसके साथ ही मौजूदा भवन से संबंधित अधिकारियों को एनएबीएच की टीम के निरीक्षण के बाद किए गए बदलावों पर विचार विमर्श किया। ऐसे में डा साकेत कुमार ने बताया कि तीसरी मंजिल को पूरी तरह से आयुष विभाग का रूप दिया जा रहा है और साथ ही विभाग में पहुंचने वाले मरीजों की सुविधाओं को भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि आयुष विभाग से संबंधित विभागों को बनाया जाएगा। जिससे अधिक से अधिक संख्या में मरीज आयुष विभाग का फायदा उठा सके। इसके साथ ही बुजुर्ग मरीजों के लिए बैठने के साथ साथ हर सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक आदित्य चौधरी ने सभी विभागों के अधिकारियों से बिल्डिंग का जायजा लिया और सही काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed