फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Direct admission in second year of MLT and computer courses

Ambala News: एमएलटी, कंप्यूटर कोर्स में मिलेगा सीधे द्वितीय वर्ष में दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Direct admission in second year of MLT and computer courses
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में आवेदन के लिए पहुंच रहे अभ्यर्थी। फाइल फोटो
अंबाला सिटी। डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में अभ्यर्थी को सीधा द्वितीय वर्ष में दाखिला मिलेगा। तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग के अलावा लेटरल एंट्री के लिए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान और कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में अलग से सीट रखी हैं। इन सीट पर आवेदन पहुंच रहे हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन की तारीख को 1 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इन कोर्स में आवेदन को सत्यापित करने का कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में उन अभ्यर्थियों को दाखिला मिलेगा। जिन अभ्यर्थियों ने राजकीय आईटीआई से डिप्लोमा किया है या कोई अभ्यर्थी 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण हैं। ऐसे अभ्यर्थी पॉलीटेक्निक में आवेदन कर रहे हैं। कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में लेटरल एंट्री की 7 कोर्स में 43 सीट हैं और 45 अभ्यर्थियों ने मंगलवार तक आवेदन किया है।
विज्ञापन

इसी तरह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में करीब 186 सीट हैं। संस्थान में इन सीट पर करीब 200 आवेदन आ चुके हैं। इन कोर्स में दाखिला के लिए 4 जुलाई को रैंक घोषित किया जाएगा। 4 से 10 जुलाई तक दाखिले के लिए कोर्स को पोर्टल पर चुन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्स में ले सकेंगे दाखिला
अगर किसी अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा मेडिकल या नॉन मेडिकल संकाय से की है तो वह एलएमटी कोर्स के लिए भी पात्र होंगे। इसी तरह कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक कोर्स में भी 12वीं कक्षा नॉन मेडिकल से करने वाले दाखिला ले सकेंगे। आर्ट्स व कॉमर्स से 12वीं करने वाले अभ्यर्थी भी अलग-अलग कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। इसी तरह राजकीय आईटीआई से दो वर्षीय डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी को भी तीन वर्षीय डिप्लोमा के द्वितीय वर्ष में दाखिला मिलेगा।

वर्जन
लेटरल एंट्री में आवेदन की तारीख एक जुलाई तक बढ़ गई है। इसके लिए संस्थान में 43 सीट रखी गई हैं। इन सीट पर लगातार आवेदन बढ़ रहे हैं। इन कोर्स में अभ्यर्थी सीधा द्वितीय वर्ष में दाखिला ले सकेंगे।
डॉ. अश्वनी भारद्वाज, एमएलटी विभागाध्यक्ष, कल्पना चावला राजकीय बहुतकनीकी संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed