फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Did not get seven lakh solution from Baba

बीमारी की चपेट सात लाख मिले न बाबा से समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Did not get seven lakh solution from Baba
बीमारी की चपेट में आए व्यक्ति को व्यापार में घाटा हो गया। इस दौरान दोस्तों ने उसे समस्याओं से छुटकारा दिलाने के चक्कर में बाबा के नाम पर अपने चंगुल में फंसा लिया और उससे सात लाख रुपये ठग लिए। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब बीसी बाजार निवासी जितेंद्र यादव को पैसे नहीं मिले तो उसने एसएसपी से सहायता की गुहार लगाई। छावनी सदर पुलिस ने शुक्रवार को तीन व्यक्तियों साहिल, सुरेंद्र और बाबा सीताराम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र ने बताया कि वह फाइनेंस का काम करता है। पिछले दो साल से बीमार होने के कारण उसे कारोबार में भी घाटा हो गया। इस दौरान उसकी मुलाकात साहिल से हुई और उससे अच्छी जान-पहचान हो गई। साहिल ने उससे कहा की उसका एक अच्छा जानकार बाबा है। उसका नाम सीताराम है जो नकोदर पंजाब में रहता है और वह तुम्हारा उपचार कर देगा। साहिल की बातों में आकर जितेंद्र ने 13 सितंबर 2019 को 25 हजार रुपये नकद दे दिए और साहिल ने उसे दो दिन का समय दिया। साहिल ने उसके पास आया और कहा कि उसकी बीमारी में काफी लंबा उपचार चलेगा, पैसा काफी लगेगा। 16 सितंबर 2019 को साहिल ने उससे 35 हजार रुपये ले लिए। उसने कहा कि बार-बार फोन नहीं करना, नहीं तो बाबा नाराज हो जाएंगे, बस तू चुपचाप पैसे देता रहा। जितेंद्र ने बताया कि इस तरह 22 दिसंबर 2020 तक उसने सात लाख रुपये साहिल व उसके पिता सुरेंद्र कुमार को उनके घर पर दिए। जब उसका काम नहीं बना और उसने अपने पैसे वापस मांगे तो साहिल व उसके पिता ने डराना-धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed