फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dibrugarh Express met with an accident

Ambala News: दुर्घटनाग्रस्त हुई डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Dibrugarh Express met with an accident
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरे कोच। रेलवे
अंबाला। सप्ताह के दो दिन चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 15904 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा 14 घंटे बाद लखनऊ मंडल के अधीन मोतीगंज और झीलाही रेलवे स्टेशनों के बीच हुआ।
विज्ञापन

हादसे में 10 से 12 कोच क्षतिग्रस्त हो गए हैं, वहीं कुछ यात्री भी घायल हुए हैं। हालांकि अभी रेलवे की तरफ से हादसे के कारणों की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, हादसे के तुरंत बाद अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन सहित चंडीगढ़ और सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सहायता केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं जिससे अगर कोई व्यक्ति ट्रेन हादसे और रिश्तेदार और मित्रों की जानकारी लेना चाहता हो तो उसे मदद मिल सके।
विज्ञापन

रेलवे ने अंबाला कैंट स्टेशन से जानकारी लेने के लिए सहायता केंद्र नंबर 0171-2610653 और 9729539026 जारी किया है। इसी प्रकार चंडीगढ़ स्टेशन के लिए 0172-2639785 नंबर जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि यह हादसा वीरवार दोपहर लगभग 1.14 बजे हुआ था। ट्रेन चंडीगढ़ से रात 11.35 बजे सवार हुई थी और इसमें 22 कोच लगे हुए थे जोकि पूरी तरह से पैक थे। ट्रेन में चंडीगढ़, अंबाला और सहारनपुर से लगभग 1341 यात्री सवार हुए थे। इनमें से कितने यात्री घायल हुए हैं, उसकी जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं हादसे के कारण लखनऊ मंडल के उक्त रेल सेक्शन पर ट्रेनाें का संचालन प्रभावित हो गया है और इस सेक्शन पर चलने वाली 33 ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है। हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने अपने स्तर पर टीम का गठन कर पड़ताल भी शुरू कर दी है।

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरे कोच। रेलवे

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरे कोच। रेलवे

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरे कोच। रेलवे

चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरे कोच। रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed