फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees performed puja-havan on Paush Purnima, sought happiness and peace

Ambala News: पौष पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया पूजा-हवन, मांगी सुख-शांति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Devotees performed puja-havan on Paush Purnima, sought happiness and peace
अंबाला। एकता विहार स्थित श्री शिव कुटीर ट्रस्ट ने श्री शिव कुटीर मंदिर में श्री सत्यनारायण व्रत और पूर्णिमा पर्व पर हवन का आयोजन किया। पंडित सतीश शांडिल्य ने श्री गणेश पूजन, कलश पूजन के बाद विशेष मंत्रों से लक्ष्मी और श्री विष्णु भगवान की पूजा व वैदिक मंत्रोच्चारण किया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह 8.15 बजे से 9.15 बजे तक हवन का कार्य विधि विधान से श्री शिव कुटीर कार्यकारिणी व महिला मंडल और सभी भक्तजनों की उपस्थिति में संपन्न करवाया। पं सतीश शांडिल्य के मुताबिक धर्म-कर्म करते रहने से नकारात्मक विचार दूर होते हैं और मन शांत होता है। पूर्णिमा पर किए गए पूजा-पाठ का अक्षय पुण्य मिलता है। ऐसा पुण्य जिसका असर जीवन भर बना रहता है। इस मौके पर राजेश नागपाल परिवार सहित पूजा हवन में मुख्य यजमान रहे। उनके अलावा रामेश्वर बंसल, सक्षम अरोड़ा, संदीप अरोड़ा, प्रदीप अग्रवाल, संकीर्तन महिला मंडल से साक्षी चेतना, आदर्श गगनेजा, कृष्णा अग्रवाल, मीनू गोयल, शांति गुलाटी, कमलेश सहगल, कौशिक व श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed