{"_id":"695434e9028a975d140a05c0","slug":"devotees-gathered-to-have-darshan-of-shyam-baba-during-the-sankirtan-ambala-news-c-36-1-sknl1003-155593-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संकीर्तन में श्याम बाबा के दर्शनों के लिए उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संकीर्तन में श्याम बाबा के दर्शनों के लिए उमड़े भक्त
Wed, 31 Dec 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी स्थित गांधी मैदान में आयोजित 16वें चार दिवसीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के तीसरे दिन हर कोई श्याम रंग में रंगा नजर आया। महोत्सव का मुख्य आकर्षण भगवान श्री कृष्ण की गोद में विराजे खाटू श्याम का मनमोहक स्वरूप रहा। इस अलौकिक दृश्य के दर्शन के लिए काफी संख्या में पहुंचे और हाथों में गुलाब की कलियां लेकर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पंडाल में चारों ओर हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयघोष सुनाई दे रहे थे।
खाटूधाम से आए महंत मोहनदास महाराज ने बाबा के भजनों का गुणगान शुरू किया, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद अनय गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। सोनभद्र से आए संजीव शर्मा ने अपने खास अंदाज में मेरा सांवरिया आएगा....आएगा वो आएगा मेरी लाज बचाएगा.... आदि भजनों पर प्रस्तुति देकर भक्तों को नृत्य करने पर विवश कर दिया। इसके बाद पानीपत से साहिल शर्मा ने बाबा की महिमा का बखान कर माहौल को भक्तिमय बनाया। इसके साथ ही पंजाब के मोगा से आए भजन गायक हर्ष शर्मा ने खाटू वाले तेरा शुक्रिया तूने जीवन में सब कुछ दिया.... शानदार भजनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्री खाटू श्याम मस्त मंडल 31 दिसंबर छावनी वाले द्वारा आयोजित यह महोत्सव पिछले 15 वर्षों से लगातार क्षेत्र में आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस वर्ष 16वें महोत्सव में भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए। दर्शन के उपरांत भक्तों के लिए आलू, छोले और पूरी का विशाल भंडारा लगाया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।