फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees carried *kalash* (sacred pots) on their heads and took out a procession.

Ambala News: श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश धारण कर निकाली यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees carried *kalash* (sacred pots) on their heads and took out a procession.
छावनी ​स्थित रामबाग गौशाला में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर क्लश यात्रा निकालते श्रद्धालु। सभ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी स्थित रामबाग गोशाला में वीरवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिर पर पवित्र कलश धारण कर भक्ति गीतों और जयकारों के साथ शामिल हुए। यात्रा मंदिर से शुरू होकर वापस मंदिर में समाप्त हुई।

कथा के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे भागवताचार्य जगदीश चंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण का महत्व समझाया। भागवताचार्य जगदीश चंद्र शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से जीव का कल्याण होता है और मन में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का संचार होता है। इस अवसर पर यजमान नंदिता व उमेश गुप्ता तथा वृंदा व रोबर्ट ने मुख्य पूजा-अर्चना संपन्न की। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रीमद्भागवत ग्रंथ का पूजन कर भगवान श्रीकृष्ण से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed