फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Development work will be done at the cost of crores of rupees, there will be no water drainage problem in river locality

Ambala News: करोड़ों रुपये की लागत से होंगे विकास कार्य, नदी मौहल्ले नहीं रहेगी पानी निकासी की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done at the cost of crores of rupees, there will be no water drainage problem in river locality
अंबाला सिटी। शहर के नगर निगम क्षेत्र में तेजी के साथ विकास कार्य होने शुरू हो गए हैं। वार्ड नंबर 9, 10 और उसके आसपास लगते क्षेत्रों में करीब 2.76 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य होंगे। वार्डों में चल रहे विकास कार्य पूरे होने के बाद इस क्षेत्र में पैदा होने वाली पानी निकासी की समस्या का हल हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठी हुई गड्ढे वाली सड़कों से भी लोगों को निजात मिलेगी। इनमें से कुछ विकास कार्य शुरू हो चुके है तो कुछ के तेजी के साथ टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा और विकास कार्य शुरु हो जाएंगे। पार्षद की माने तो उनकी ओर से समय-समय पर स्वयं ही टेंडर प्रक्रिया की प्रगति जानी जा रही है। इससे कि जो विकास कार्य अभी तक शुरु नहीं हुए हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द शुरु किया जाएगा।
विज्ञापन

यह है विकास कार्य
- कलाल माजरी में करीब 15 लाख रुपये की लागत से नालियों में पाइप डालने का कार्य किया जाएगा। इसके डलने के बाद पानी निकासी की समस्या का काफी हद तक हल हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


- इसके अलावा करीब 11 लाख रुपये की लागत से रेलवे रोड और अन्य सड़कों का सुधार का कार्य किया जाएगा

- नाहन हाऊस से नगर निगम तक करीब 25 लाख रुपये की लागत से सड़कों और नालियों के सुधार का कार्य किया जाएगा
- सर्कुलर रोड के सुधार के लिए काम किया जा रहा है। इस सड़क के सुधार का कार्य मुलखराज भागीवाला के पास किया जाएगा। इसे करीब 3 लाख रुपये की लागत से ठीक किया जाएगा

- घेल ड्रेन के पास इंद्रपुरी कॉलोनी में दीवार का निर्माण कार्य किया जाएगा। इससे कि ड्रेन के पास होने वाले हादसों से बचा जा सके। इस कार्य को भी नगर निगम की ओर से 3 लाख रुपये से अधिक की लागत में करना तय किया गया है।

हमारे पास जो भी विकास कार्य पोर्टल पर चढ़ाए जा रहे हैं। उनको तेजी के साथ किया जा रहा है। इससे कि शहर वासियों को लाभ मिल सके।
- विवेक गिल, एसई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed