{"_id":"65551d0f9a581eaebf088a54","slug":"development-work-stalled-due-to-migrant-workers-going-home-ambala-news-c-36-1-amb1001-13767-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्रवासी श्रमिकों के घर जाने से अटके विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्रवासी श्रमिकों के घर जाने से अटके विकास कार्य
विज्ञापन
अंबाला। करोड़ों रुपये के विकास कार्य अटक गए हैं। यह कार्य फंड की कमी से नहीं, बल्कि छठ पर्व पर श्रमिकों के घर जाने से अटके हैं। इसमें बैंक स्कवेयर, अग्निशमन इमारत और सड़कों का काम लंबित हो गया है। वहीं कुछ विकास कार्याें की गति भी धीमी हो गई है। इसमें नाइट स्ट्रीट फूड, गांधी मैदान में साइकिल ट्रैक और एयरपोर्ट टर्मिनल का काम शामिल है। नाइट फूड स्ट्रीट में सिर्फ एक ही कर्मचारी कार्य कर रहा है और वो भी सिर्फ वेल्डिंग का। इसी प्रकार साइकिल ट्रैक के साथ तीन से चार श्रमिक दीवार बनाने का कार्य कर रहे हैं। एयरपोर्ट के टर्मिनल पर मुख्य दीवार का कार्य रुका हुआ है। वहीं अंदरुनी हिस्से में चार से पांच श्रमिक निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं।
बैंक स्क्वेयर
बैंक स्क्वेयर का कार्य करने में लगभग 96 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां 60 करोड़ का कार्य पहले हो चुका है। लंबित कार्य के लिए जालंधर की कंपनी को 36 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है। टेंडर जारी होने के बाद भी अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया। इसे 18 माह में पूरा करना है।
अग्निशमन विभाग की इमारत
लगभग 11.39 करोड़ की लागत से जनवरी 2021 में अग्निशमन इमारत के नवनिर्माण का कार्य शुरू किया गया था। ठेकेदार ने सात करोड़ का काम कर दिया। समय पर भुगतान न होने से काम बीच में रुक गया। तीन माह पहले 39 लाख 12 हजार रुपये का फंड जारी किया। अब कुछ दिनों से काम बंद है।
विज्ञापन
14.25 करोड़ की सड़कें
सदर क्षेत्र में सड़कों के निर्माण पर लगभग 14 करोड़ खर्च होंगे। वहीं 25 लाख की लागत से टूटी सड़कों के जीर्णोद्धार का काम किया जाना है। टेंडर जारी होने के बाद दोनों ठेकेदारों ने काम में काफी तेजी दिखाई, लेकिन अब व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ गई है। सड़कों पर पैचवर्क का कार्य रुक गया है।
नाइट स्ट्रीट फूड
गांधी मैदान के साथ लगभग एक करोड़ की लागत से नाइट स्ट्रीट फूड बनाने का कार्य कुछ माह पहले शुरू किया गया था। कुछ दुकानें बनकर तैयार भी हो गई। इसे पूरा करने का लक्ष्य दो से तीन माह निर्धारित किया गया। श्रमिकों के जाने से काम रुक गया है। मौजूदा समय में एक वेल्डर ही यहां कार्य कर रहा है।
30 लाख का साइकिल ट्रैक
गांधी मैदान में साइकिल ट्रैक के निर्माण को लेकर नगर परिषद ने कुछ माह पहले कार्रवाई शुरू करवाई थी। इस दौरान ट्रैक को सुंदर बनाने के लिए शेड आदि का निर्माण करवाया गया, लेकिन अब यह कार्य भी रुक गया है। अब इस कार्य को पूरा होन में दो से तीन माह का समय लगेगा।
एयरपोर्ट टर्मिनल
अंबाला छावनी की सबसे महत्वपूर्ण 153 करोड़ की परियोजना पर 15 अक्तूबर को कार्य शुरू हुआ था और इसे आगामी छ माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब काम की रफ्तार काफी धीमी है, क्योंकि यहां काम करने वाले अधिकांश श्रमिक छठ पर्व पर घर चले गए हैं।
छठ पर्व पर श्रमिक घर चले गए हैं। इसलिए थोड़ी परेशानी है। ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं कि वो कार्यस्थलों पर श्रमिकों की संख्या बढ़ाए और जल्द से जल्द कार्य पूरा करे।
-मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप।
एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण को लेकर कार्रवाई चल रही है। कुछ श्रमिक घर चले गए हैं। बावजूद इसके काम लगातार जारी है। तय समय पर काम पूरा करेंगे।
-राजकुमार, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।