फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DEEO visited Panjal Middle School

Ambala News: डीईईओ ने किया पंजैल मिडिल स्कूल का दौरा

Fri, 06 Feb 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 06 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
DEEO visited Panjal Middle School
साहा। साहा खंड के पंजैल गांव राजकीय मिडिल स्कूल में पीने के पानी और शौचालय में गंदगी मिलने के बाद वीरवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सभरवाल ने दौरा किया। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण करते सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गांव सरपंच को भी स्वीपर से सप्ताह में दो बार स्कूल में सफाई करवाने के लिए बातचीत की।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ज्योति सभरवाल ने बताया कि पंजैल गावं के राजकीय स्कूल मिडल में स्वीपर नहीं है। गांव का ही स्वीपर सप्ताह में एक दिन आकर सफाई करता है। वीरवार को वह स्कूल में निरीक्षण के लिए गई थी, उन्होंने गांव के सरपंच को कहा है कि गांव के स्वीपर को सप्ताह में दो बार स्कूल में सफाई के लिए भेजा जाए। इसी तरह प्राइमरी स्कूल में पार्ट स्वीपर को भी कहा गया कि सप्ताह में आकर वह भी स्कूल में साफ-सफाई करें। उन्होंने बताया कि स्कूल मुखिया की ओर से स्कूल में सफाई करवाई जाती है। जब वह स्कूल गई थी तो स्कूल में पानी की टंकी साफ मिली और शौचालयों में भी सफाई मिली।
विज्ञापन

स्कूल में शिक्षक की कमी को करवाया जाएगा पूरा
डीईईओ ज्योति सभरवाल ने स्कूल में शिक्षकों की कमी होने पर कहा कि स्कूल की ओर से शिक्षक की कमी के लिए पहले भी बीईओ को लिखकर दिया गया है। उन्होंने स्कूल मुखिया को दोबारा निर्देश दिए हैं कि वह डीईईओ कार्यालय में शिक्षक के लिए लिखकर दें। जल्द ही विभाग की ओर से दूसरे स्कूल से शिक्षक को समायोजित कर यहां लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed