फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   death,amabala news,carona

297 लोगों ने दी कोरोना को मात, रिकवरी दर 90 फीसद के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
death,amabala news,carona
अंबाला। जानलेवा कोरोना का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। जिले में अब तक 27,860 कोरोना संक्रमित केस मिल चुके हैं। इनमें मंगलवार को मिले 178 नए केस भी शामिल हैं। हालांकि रिकवरी दर 90 फीसदी पहुंच गई है। मंगलवार को 297 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर कुल 25,079 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार कोरोना से आठ लोगों की जान चली गई। जिले के विभिन्न श्मशान घाटों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 17 लोगों की चिताएं कोविड प्रोटोकाल के तहत जलाई गई। इनमें अंबाला शहर में चार और छावनी में नौ चिताएं जली। मुलाना में दो, शहजादपुर में एक शव को कोविड प्रोटोकाल के तहत जलाया गया।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, जिले में अब तक कोरोना से कुल 413 मौत हो चुकी हैं। मृत्यु दर बढ़कर 1.46 प्रतिशत पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा होने के कारण अब रिकवरी रेट सुधरकर 90.02 प्रतिशत हो चुकी है। इसी प्रकार राहत भरी एक खबर यह भी रही कि मंगलवार को मात्र 178 प्रतिशत सैंपल ही संक्रमित पाए गए जोकि कुल 5.71 फीसदी हैं। हालांकि कुल संक्रमण दर अभी 7.64 फीसद चल रही है। मंगलवार को कुल 297 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। रिकवरी रेट 90 प्रतिशत के पार होने से भी स्वास्थ्य विभाग राहत की सांस ले रहा है। इस समय जिले में 1747 मरीज होम आइसोलेट हैं और 2368 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अस्पतालों की स्थिति
जिले के विभिन्न अस्पतालों में मंगलवार शाम तक करीब 750 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती थे। इनमें से सरकारी अस्पतालों में 255 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और करीब 36 मरीज सरकारी अस्पतालों में ही वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। इसके अलावा मुलाना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सभी 24 वेंटिलेटर भी फुल थे। इसी तरह हीलिंग टच अस्पताल में भी करीब आठ लोग वेंटिलेटर पर थे। इसी तरह अन्य अस्पतालों में कोविड मरीज वेंटिलेटर थे। जो मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं इनमें से करीब 90 फीसदी मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर सांसें ले रहे हैं। जिले में 413 मरीजों की जान कोरोना ले चुका है।
इनकी गई जान मंगलवार को जान
स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार मंगलवार को अंबाला शहर हलके के गांव अहमा निवासी 55 वर्षीय महिला, अंबाला कैंट से 75 वर्षीय पुरुष, कैंट से ही 65 वर्षीय महिला, कबीर नगर अंबाला कैंट से ही 65 वर्षीय महिला, मुलाना से 38 वर्षीय पुरुष, बब्याल अंबाला कैंट से 53 वर्षीय पुरुष, पालिका विहार अंबाला सिटी से 74 वर्षीय महिला और शहजादपुर के गांव रसीदपुर से 61 वर्षीय महिला की कोरोना ने जान ले ली। इस तरह सबसे ज्यादा चार मौत अंबाला छावनी हलके, दो अंबाला शहर, एक मुलाना और एक शहजादपुर में दर्ज की गई।
यहां से आए नए केस
अंबाला शहर से 60, कैंट से 36, शहजादपुर से 35, मुलाना से 05, बराड़ा से 8, नारायणगढ़ से 02 और चौड़मस्तपुर से 32 नए केस मिले। इनमें से दुर्गानगर अंबाला शहर, गरनाला, शांति नगर अंबाला कैंट, नन्हेड़ा, कच्चा बाजार अंबाला कैंट, प्रीत नगर अंबाला कैंट, धनाना शहजादपुर, खतरवाड़ा अंबाला शहर से 2-2, काला आम्ब से 9, हीरा नगर अंबाला शहर से 6, सेक्टर-3 अंबाला शहर से 7, कौलां, बलदेव नगर व से सेक्टर-10 अंबाला शहर से 4-4, सोनिया कॉलोनी अंबाला शहर, सेक्टर-7 अंबाला शहर से 3-3 व अन्य जगह से नए केस आए।
वैक्सीनेशन की स्थिति
जिले में मंगलवार तक 3,79,785 को कोरोना से बचाव डोज लग चुकी थी। इनमें से 2,82,015 को पहली और 97,768 को दोनों डोज लग चुकी हैं। मई माह में 50,886 को पहली और 35,310 को दूसरी डोज लगाई गई। मंगलवार को कुल 3712 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 202 को दूसरी और 3510 को पहली डोज लगाई गई। 18 से 44 आयुवर्ग में रिकॉर्ड 2744 को मंगलवार को टीका लगा। 45 से 60 आयुवर्ग में 388 को पहली और इसी आयुवर्ग के 83 लोगों को दूसरी डोज लगी। इसी तरह 60 से ज्यादा आयुवर्ग में 161 को पहली और 92 को इसी वर्ग में दूसरी डोज लगाई गई।

सैंपलिंग की स्थिति
जिले में अभी तक 3 लाख 68,237 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से अभी 3218 की रिपोर्ट आनी बाकी है। इस महीने 46,145 सैंपल लिए गए इनमें से 7003 संक्रमित पाए गए। इस तरह इस महीने कुल संक्रमित दर 15.93 चल रही है। मंगलवार को मात्र 5.71 फीसदी सैंपल ही संक्रमित पाए गए जोकि राहत भरी बात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed