फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DC ordered water from the market in the middle of the meeting and got it checked

Ambala News: डीसी ने बैठक के बीच मंगाया मंडी से पानी, की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
DC ordered water from the market in the middle of the meeting and got it checked
अंबाला सिटी। डीसी पार्थ गुप्ता ने मंगलवार को एक अक्तूबर से शुरू होने वाली धान की खरीद के प्रबंधों की समीक्षा के लिए अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक ली। गुप्ता ने कहा कि सीजन में व्यापारियों, आढ़तियों और किसानों को परेशानी नहीं आनी चाहिए। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही हुई तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सभी एसडीएम व्यक्तिगत रूप से मंडियों का निरीक्षण करेंगे और सभी सचिव अपने अधीनस्थ मंडियों में जाकर व्यापारियों और आढ़तियों से जाकर बातचीत कर उनकी समस्या का निदान करेंगें। इससे पूर्व डीसी ने आढ़तियों, राइस मिल एसोसिएशन से परेशानियों के बारे में फीडबैक रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

मंडियों में पेयजल की व्यवस्था हो
डीसी ने निर्देश दिए कि धान खरीद के काम के लिए अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहना होगा। इससे पहले मंडियों और खरीद केंद्रों पर पीने के पानी, शौचालय, पानी की निकासी, बारदाना, बिजली, सड़कों की व्यवस्था, शेड की व्यवस्था, लिफ्टिंग के प्रबंध और ट्रैफिक की व्यवस्था के साथ-साथ रात के समय सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। इन सभी कार्यों को जल्द पूरा करके अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपनी होगी। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी और न ही सीजन के दौरान व्यापारियों, आढ़तियों व किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के समय पुलिस जवान लगाने के निर्देश
डीसी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी मंडियों में खरीद शुरू होने से संपन्न होने तक रात्रि के समय पुलिस कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए। इतना ही नहीं प्रत्येक मंडी में दो-दो सिपाही की ड्यूटी लगाई जाए। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन शहर और मंडियों के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पर्याप्त रूप में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे।
अधिकारियों ने जांची पानी की गुणवत्ता

शहर की मंडी में पीने के पानी की गुणवत्ता के लिए व्यापारियों ने समस्या रखी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीसी ने बैठक के दौरान ही मंडी में पीने के पानी की कि गई व्यवस्था से पानी के सैंपल लाने के लिए कहा और निर्देश दिए कि इस पानी को मार्केट कमेटी के अधिकारी स्वयं पीकर गुणवत्ता को परखेंगे। इन निर्देशों के बाद बैठक के बीच में ही अंबाला मंडी से पानी मंगवाया गया और मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने सबके समक्ष पानी पिया।


संभावना : सात लाख मीट्रिक टन धान पहुंचेगा
डीसी ने कहा कि पिछले खरीफ के सीजन में खाद्य आपूर्ति, हैफेड और हरियाणा वेयर हाउस ने कुल छह लाख 11 हजार 855 मीट्रिक टन धान खरीदा था। अब एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार अंबाला की शहर, छावनी, बेहड़ी कलां, बराड़ा, केसरी, मुलाना, नन्यौला, नारायणगढ़, साहा, शहजादपुर, तलहेड़ीगुर्जा, उगाला, कड़ासन, सरदहेड़ी मंडियों सहित खरीद केंद्रों पर सात लाख मीट्रिक टन धान आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed