फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Daughter abandons her parents and flees with cash and jewellery worth Rs 50,000

Ambala News: माता-पिता को छोड़ बेटी 50 हजार की नकदी और गहने लेकर रफूचक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Daughter abandons her parents and flees with cash and jewellery worth Rs 50,000
अंबाला। अंबाला कैंट की डेहा मंडी से एक युवती सो रहे माता-पिता को छोड़ घर से अपने दस्तावेज, 50 हजार की नकदी व गहने लेकर रफूचक्कर हो गई। युवती की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की तलाश करने की गुहार लगाई है। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। अंबाला कैंट की डेहा मंडी निवासी महिला ने बताया कि उनके पास तीन लड़कियां व एक बेटा है। दो बेटियों की शादी कर दी है। तीसरी बेटी अविवाहित है। 16 दिसंबर की रात को पूरा परिवार सो रहा था। बेटी भी संग ही सोई थी। सुबह उठकर देखा तो बेटी नहीं थी। इधर-उधर तलाशने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। घर आकर अलमारी देखी तो उसमें ने बेटी के कागजात गायब था, साथ ही 50 हजार रुपये की नकदी व हजारों रुपये के सोने व चांदी के गहने भी गायब थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed