फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Date for admission in ITI extended till 31st August

Ambala News: आईटीआई में दाखिले की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Date for admission in ITI extended till 31st August
शहजादपुर (अंबाला)। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों के प्रति ऑन द स्पॉट दाखिले के लिए समय बढ़ा दिया गया है। अभी तक 23 अगस्त तक दाखिले लिए जा सकते थे, मगर अब नए आदेशों के अनुसार विद्यार्थी 31 अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे। दाखिले संस्थान स्तर पर प्रत्येक दिवस में मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।
विज्ञापन

दाखिले नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किये जाएंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भारांपुर के प्रभारी विनोद सिंह शेखावत ने बताया कि राजकीय आईटीआई भारांपुर में दाखिले किए आवेदकों की सुविधा के लिए दाखिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। विद्यार्थी संस्थान में आकर हेल्प डेस्क के माध्यम से नए आवेदन भर सकते हैं तथा जिन आवेदकों के आवेदन फार्मों में त्रुटियां हैं उन्हें भी दूर करवा सकते हैं।
विज्ञापन




राजकीय आईटीआई भारांपुर में रिक्त सीटें

ड्रेस मेकिंग (एनसीवीटी) में 5, ड्रेस मेकिंग (एससीवीटी) में 20, पेंटर जनरल (एनसीवीटी) में 11, प्लंबर (एनसीवीटी) में 27, शीट मैटल वर्कर (एनसीवीटी) में 9, टर्नर (एनसीवीटी) में 1, वेल्डर ड्यूल (एनसीवीटी) में 27 तथा वुड वर्क टेक्नीशियन (एससीवीटी) में 17 सीटें रिक्त हैं। विभागीय निर्देशानुसार इन रिक्त सीटों पर ऑन-द-स्पॉट दाखिले 31 अगस्त 2024 तक किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक प्रार्थी अपना मेरिट कार्ड दाखिला पोर्टल www.admissions.itiharyana.gov.in से डाउनलोड करके जिस संस्थान में दाखिला लेना चाहता है वहां पर जाकर दोपहर 12:30 बजे से पहले-पहले जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed