फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cultural

अमरनाथ रजिस्ट्रेशन के पहले दिन 200 लोगों ने करवाया अपना पंजीकरण, उमड़े भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
cultural
अमरनाथ यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई है। कोरोना के दो साल बाद अबकी बार अमरनाथ यात्रा 30 जून से आरंभ होकर 11 अगस्त को समाप्त होगी। रजिस्ट्रेशन के पहले दिन छावनी जेएंडके बैंक में शिव भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

यात्रा के पहले जत्थे में शामिल होने के लिए भक्त पहले ही छावनी नागरिक अस्पताल में अपना मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने के बाद जेएंडके बैंक में पहुंच गए थे। अचानक भीड़ को देखकर बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने व्यवस्था बनाई और कतारों में लगकर भक्तों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। बैंक कर्मियों के मुताबिक पहले ही करीब दो सौ भक्तों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। शिव भक्त राजेश, मोहित, अशोक गोयल आदि का कहना था कि कोविड के चलते दो साल से यात्रा का इंतजार कर रहे हैं। अबकि बार कोरोना के केस भी नहीं है और पहले जत्थे में ही बर्फानी वाले बाबा के दर्शन के लिए इच्छा थी। इसलिए पहले ही दिन अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। बता दें कि पहले कोरोना महामारी व जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 के हटने के बाद सुरक्षा कारणों से यात्रा को बीच में ही रोक दिया था। इस कारण कई श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन नहीं कर सके थे। मगर अब रजिस्ट्रेशन खुलते ही श्रद्धालु उमड़ने लगे हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोरोना टेस्ट को लेकर अभी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है, मगर उम्मीद है कि यात्रा से पहले रेपिड टेस्ट मौके पर ही किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed