फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   crop dostroy with Tractor

आधे एकड़ में खड़ी फसल पर फेर दिया ट्रैक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
crop dostroy with Tractor
किसान नेता टिकैत के आह्वान पर अंबाला के 26 वर्षीय युवा किसान गुरप्रीत ने आधा एकड़ में खड़ी अपनी गेहूं की फसल पर मंगलवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे ट्रैक्टर फेर दिया। चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर मानकपुर रकबे में किसान की करीब 7 एकड़ जमीन है। इसमें से उसने अभी आधे एकड़ में ही ट्रैक्टर फेरा था कि सूचना मिलने पर भाकियू जिला उपप्रधान गुलाब सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसान गुरप्रीत को समझाया और आक्रोश शांत किया। गुस्साए गुरप्रीत ने कहा कि इस साल मेरी शेष जो भी फसल होगी उसे मैं मंडी में नहीं बेचूंगा। चाहे मैं इसे गुरुद्वारा साहिब दूं या गरीबों में ही क्यों न दान करनी पड़े। जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक मंडी में फसल नहीं बेची जाएगी।
विज्ञापन

पिता का हो चुका है निधन
गुरप्रीत के पिता पृथ्वी सिंह का निधन ब्रेन हेमरेज के कारण कई वर्ष पहले हुए था। मां गुरमीत कौर के अलावा बहन मनप्रीत भी है। परिवार का जिम्मा गुरप्रीत ही उठा रहा है। गुरप्रीत इस समय अपना चाचा कुलवंत सिंह जोकि मानकपुर के सरपंच रह चुके हैं। गुरप्रीत की बहन की शादी हो चुकी है। गुरमीत के भी एक बेटा है।
विज्ञापन

गांव के पूर्व सरपंच ने फोन कर दी थी जानकारी
भाकियू उपप्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि मुझे गांव के पूर्व सरपंच ने फोन कर सूचना दी थी कि उनका भतीजा गुरप्रीत गुस्से में आकर गेहूं की फसल नष्ट कर रहा है। सूचना मिलने पर मैं मौके पर पहुंचा और गुरप्रीत को समझाया। उसे कहा कि फसल को नष्ट करने से अच्छा तैयार होने पर गरीबों में वितरित कर देना है। तब जाकर उसका गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुलाब सिंह, भाकियू उपप्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed