{"_id":"6aa6fcd1bf0eafd6db062d7b","slug":"pedestrian-run-over-by-truck-dies-during-treatment-ambala-news-c-36-1-amb1001-169469-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पैदल जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, इलाज के दौरान गई जान
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे-44 पर आउटर रिंग रोड के पास शनिवार दोपहर ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे बिहार के मंटु कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक का पिछला टायर उसकी बाजू के ऊपर से निकल गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत भाग गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंटु कुमार अपने दामाद की मौत से परेशान था और वो एक दिन पहले गोरखपुर से लौट आया था।
पुलिस को दी शिकायत में मोहड़ा गांव निवासी चश्मदीद विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे वह बाइक से कैंट से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-44 आउटर रिंग रोड के पास कैंट की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने सड़क के बाईं तरफ चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक का पीछे का कंडक्टर साइड वाला टायर उसकी दाईं बाजू को रौंदते हुए निकल गया।
विज्ञापन
आधार कार्ड से हुई थी पहचान : पुलिस के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जेब की तलाशी ली, जहां से एक आधार कार्ड बरामद हुआ। इसके आधार पर मृतक की पहचान मंटू कुमार (38), निवासी सुखासन (मधेपुरा, बिहार) के रूप में हुई। जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि चश्मदीद विक्रम सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।