फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tangri river in spate; 22,000 cusecs of water likely to arrive tonight... Alert issued.

Ambala News: टांगरी उफान पर, रात को पहुंच सकता है 22,000 क्यूसिक पानी... अलर्ट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tangri river in spate; 22,000 cusecs of water likely to arrive tonight... Alert issued.
अंबाला छावनी की टांगरी नदी में देर रात आया पानी। संवाद - फोटो : credit
अंबाला। पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण टांगरी नदी में एक बार फिर पानी आने की सूचना है। सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के अलर्ट के अनुसार देर रात तक नदी में 22,000 क्यूसेक पानी पहुंचने का अनुमान है। टांगरी नदी का डेंजर लेवल 15,400 क्यूसेक (7 फीट) है।
विज्ञापन

पानी का बहाव खतरे के निशान से ऊपर जाते ही तटीय और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है और तटबंधों के करीब बसी कॉलोनियों को खाली करने की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

----
कराई जा रही मुनादी
नदी में पानी बढ़ने से टांगरी बांध के किनारे के आसपास के दर्जनों रिहायशी इलाके सीधे प्रभावित हो सकते हैं। प्रशासन ने अपील की है कि बांध के भीतर या नदी के बेहद करीब रह रहे लोग तुरंत अपना जरूरी सामान, दवाएं और दस्तावेज लेकर सुरक्षित स्थानों में चले जाएं। पुलिस और नगर परिषद की टीमें लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी करवा रही हैं। वहीं, किसी भी आपात स्थिति या जलभराव की सूचना के लिए कंट्रोल रूम व 112 डायल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
पहाड़ों में बारिश के कारण टांगरी नदी में पानी आने की संभावना है। इसलिए नजदीकी क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौके के हालात पर नजर भी रखी जा रही है।
- सुखविंदर सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed