{"_id":"583f232f4f1c1b626bde580a","slug":"youk-in-amla","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर ईंटों से हमला, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर ईंटों से हमला, घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट। रेलवे कॉलोनी के निकट बुधवार एक युवक पर रंजिशन करीबन लगभग 8 युवकों ने ईंटों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट के बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मारपीट में घायल मछौंडा निवासी रमेश ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। बुधवार को रेलवे कॉलोनी निवासी अपनी बहन के घर आया हुआ था। जैसे ही निकट की दुकान में अपने साथी के साथ बैठा हुआ था कि अचानक पुरानी रंजिश को लेकर युवकों ने हमला कर दिया। इस बीच हमलावरों ने सड़क पर गिरी ईंटों और लातों, घूसों से जमकर पीटाई कर दी। पुलिस ने घायल की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन