फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman kidnapped six months after love marriage in Ambala

Ambala: लव मैरिज के छह महीने बाद महिला का अपहरण, जेठ व पति से मारपीट, कार में डाल ले गए बदमाश

Mon, 01 May 2023 01:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 01 May 2023 01:11 PM IST
सार

हरियाणा में आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस कड़ी में अंबाला से महिला के अपहरण का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महिला के पति और जेट के साथ मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Woman kidnapped six months after love marriage in Ambala
क्राइम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंबाला में लव मैरिज के 6 माह बाद पंजाब से कलियर शरीफ जा रहे दंपती व जेठ पर हमला होने का मामला सामने आया है। कार सवार करीब पांच बदमाशों ने बाइक को रोका और जेठ व पति पर डंडो व रॉड से हमला कर दिया। जबकि मारपीट के बाद बदमाश महिला को जबरन कार में गिराकर अपने साथ ले गए। वारदात के बाद मौके पर पहुंची  पुलिस को आपबीती सुनाई। साथ ही हमलावरों के नाम भी बताये। पुलिस ने इस मामले में जेठ जमालदीन की शिकायत पर शाम, दारु, सराजु, बशीर, नूरसैन पर अपहरण सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


लव मैरिज से खफा था महिला की पहली शादी का ससुराक्ष पक्ष  
शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के जिला होशियारपुर डुगरिया निवासी जमालदीन ने बताया कि उसके मामा का लड़का जुम्मा पंजाब के जिला एसएएस नगर का रहने वाला है। पिछले काफी दिनों से खानपुर मुकेरिया में रहकर पशुओं को चराने का काम करता है। छह महीने पहले बहिराम निवासी जतुन के साथ लव मैरिज की थी। जबकि जतुन की पहले भी मुराद अली की बेटी दुललु के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन


बदमाशों ने शहजादपुर के कक्कड़माजरा के पास वारदात को दिया अंजाम
जतुन व मुराद अली की एक 4 साल की बेटी नूरजहां है। जतुन व जुम्मा की लव मैरिज करने से जतुन के पहले ससुराल वाले खुश नहीं थे। 30 अप्रैल को वह जुम्मा व जतुन तीनों बाइक पर सवार उतराखंड रूड़की स्थित कलियर शरीफ जा रहे थे। रात को तीनों चंडीगढ में अपने जानकार शरीब के डेरे पर रुके। इसके अगले दिन तीनों बाइक पर सवार होकर करीब ढाई बजे सुबह चल पडे़ थे। बाइक को जुम्मा चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्कड़ माजरा के पास बाइक के आगे बदमाशों ने लगाई गाड़ी 

शिकायतकर्ता के मुताबिक जैसे ही वह कक्कड़माजरा से आगे रोजी पट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो पीछे से एक गाड़ी आई और चालक ने बाइक के आगे दी। गाड़ी में से पांच आदमी उतरे और उन्होंने  जुम्मा व उस पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में जुम्मा बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद उन सभी लोगों ने जतुन का अपरहण कर लिया और उसे जबरदस्ती गाड़ी में गिरा लिया। आरोपियों ने जाते हुये कहा कि उनका नाम  शाम, दारु, सराजु, बशीर, नूरसैन है। वह जतुन को अपने साथ लेकर जा रहे हैं। 

अपहरण के बाद जेठ घायल भाई को कंधे पर उठा पहुंचा पैट्रोल पंप  
शिकायतकर्ता जेठ जमालदीन ने बताया कि हमले के बाद भाई जुम्मा गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे वह कंधे पर उठाकर नजदीक के पट्रोल पंप पर पहुंचा और पंप कर्मचारियों को वारदात की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी शहजादपुर में दाखिल करवाया, जहां पर डाॅक्टर ने दोनों का उपचार किया। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जाचं में जुट गई है। कार सवार बदमाशों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखने का प्रयास किया जा रहा है।

जांच अधिकारी के अनुसार
महिला के अपहरण का मामला आया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं ताकि कोई सुराग लग सके। -विकरांत, इंस्पेक्टर, शहजादपुर थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed