फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Will shoot the witness, does not see the sun tomorrow, Bradha, Ambala

गवाही दी तो गोली मार देंगे, कल का सूरज नहीं देखेगा, बराड़ा

Mon, 05 Dec 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Mon, 05 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन

कोर्ट में गवाही देना अब गवाहों के लिए खतरे से खाली नहीं है। रविवार को बराड़ा में एक कोर्ट केस में गवाही के लिए गवाह ने 5 दिसंबर को जाना है, जबकि एक दिन पहले ही दूसरे पक्ष ने गवाह को फार्म हाउस पर बुलाकर गोली मारने की धमकी दे डाली। आरोपी ने कहा कि यदि वह उसके पक्ष में गवाही नहीं देता तो उसे गोली मार देंगे और वह अगले दिन का सूरज नहीं देख पाएगा। इससे गवाह बुरी तरह से घबरा गया और डीएसपी से मिलकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


यह है मामला
पीड़ित परविंदर सैनी निवासी राजोखेड़ी की एक भूमि विवाद में गवाही है। यह विवाद गांव के ही एक व्यक्ति से जुड़ा है। यह केस काफी समय से चल रहा है, जबकि 5 दिसंबर को इसमें परविंदर सैनी की गवाही है। विवाद बयाने की रकम से जुड़ी हुई है। इस मामले में कुछ गवाहियां पहले भी हो चुकी हैं, जबकि अब सोमवार को परविंदर ने इस मामले में अहम गवाही देनी है। इसी को लेकर आरोपी और पीड़ित के बीच रविवार को यह विवाद और बढ़ गया है।
विज्ञापन


यह दी है धमकी
परविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से उसे फोन कर मिलने की बात कर रहा है। रविवार को भी आरोपी का फोन उसके पास आया और  उसे फार्म हाउस पर बुलाया। पीड़ित ने बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ आरोपी के बताए फार्म हाउस पर पहुंच गया। यहां पर आरोपी भड़का हुआ था। यहां पहुंचते ही आरोपी ने सीधे उसे धमकी दे डाली। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने कहा कि वह कल कोर्ट में न जाए। यदि उनके खिलाफ गवाही दी तो वह उसे गोली मार देंगे और वह कल का सूरज देखने नहीं देंगे। यदि अपनी जान को प्यार करता है तो अपना मन उनके पक्ष में गवाही देने का बना कर जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी के बाद पीड़ित घबराया
फार्म हाउस पर पीड़ित ने जिस तरह से धमकी दी, उससे वह बुरी तरह से घबरा गया। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें। उसके साथ गए अन्य व्यक्ति ने बताया कि पीड़ित बुरी तरह से घबरा गया था। इससे कुछ देर के लिए तो पीड़ित मानसिक दबाव में आ गया। जब पीड़ित सामान्य हो गया तो डीएसपी बराड़ा के पास गए और जान की सुरक्षा करने की गुहार लगाई।

डीएसपी बराड़ा से मेरे पास शिकायत आ चुकी है। इसमें गवाह को जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
- शैलेंद्र कुमार, बराड़ा थाना प्रभारी

कोर्ट सुरक्षा पर बार एसोसिएशन भी गंभीर
कोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर बार एसोसिएशन भी गंभीर है। नवनियुक्त बार पदाधिकारियों ने गंभीरता दिखाई है। इसके साथ ही सर्वधर्म समाज कल्याण सोसायटी ने चिंता जताते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि कोर्ट की सुरक्षा को लेकर प्राथमिकता के आधार पर काम किया जाएगा। इसी को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलकर तैयारी करेंगे, सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया जा सके।


आरोपियों से बाइक बरामद, चाकू की बरामदगी शेष
कोर्ट परिसर में शुक्रवार को गवाह पर चाकू से हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। चौकी नंबर पांच प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामद की गई है। इसके अलावा हमले में इस्तेमाल किए गए चाकू की बरामदगी अभी होनी है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

कोर्ट परिसर में हमले के कुछ मामले
- गैंगस्टर बॉबी को कोर्ट परिसर में गोलियों से छलनी कर मार डाला
- कोर्ट परिसर में विभिन्न केसों के रिकार्ड को फूंक डाला गया
- कोर्ट परिसर की बैरक में गवाह पर हमला हुआ था
- कोर्ट परिसर में दहेज मामले में दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे
- कोर्ट परिसर में पूर्व सीएमओ की बेटी की गवाही के दौरान महिला पर हुआ था हमला
- कोर्ट में गवाही देने जा रहे गवाह पर एक गुट ने तलवारों व डंडों से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed