कार सड़क के दूसरी अाेर अाने पर कैंटर ने मारी टक्कर, दाो युवक मरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाइवे स्थित काली पलटन पुल के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सड़क के दूसरी ओर कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक ने पीजीआई, चंडीगढ़ में उपचार के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जबकि हादसे में कैंटर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
उधर, इलाका पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया और कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जबकि हादसे में मृतकों का शुक्रवार कैंट सिविल अस्पताल व पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि कार सवार मृतकों की पहचान जीरकपुर के गांव डकोली निवासी शंकर व रामगढ़ निवासी रवि पाल के रूप में हुई है।
जोकि गुरुवार देर रात को पानीपत से एक ट्रक में सामान लेकर रामगढ़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार काली पलटन पुल के निकट पहुंची तो अचानक कार अनियंत्रित होकर दूसरी साइड चली गई और उधर, तेज रफ्तार से आ रहे टैंकर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया। उधर, हादसे में कैंटर चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल वह अस्पताल में उपचाराधीन है। डाक्टर का कहना है कि हादसे में उत्तराखंड निवासी कैंटर चालक विजेंद्र की टांग में गहरी चोटें आई है।