{"_id":"d1f7f50bda6780abb8f8054dd8b6f5cd","slug":"truck-runs-hit-in-three-cars-women-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने तीन कारों को मारी टक्कर, महिला गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने तीन कारों को मारी टक्कर, महिला गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
कालका चौक की तरफ से तेज गति में आ रहे बेकाबू ट्रक ने सोमवार देर रात तीन कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा पीकेआर जैन स्कूल के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला को चोटें आई है। महिला को सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
देर रात एक ट्रक कालका चौकी की तरफ बस स्टैंड की तरफ आ रहा था। वहीं, बस स्टैंड की तरफ से तीन कार भी कालका चौक की तरफ जा रही थी, लेकिन जैसे ही तीनों कारें पीकेआर जैन स्कूल के सामने पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने तीनों कारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक मारुति कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं अन्य दो कारों में बैठे लोग भी सहम गए। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के राहगीरों ने एक कार में सवार जख्मी महिला को सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।