फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Three arrested, including a woman, doing gender test at home in Ambala

भंडाफोड़: घर में भ्रूण लिंग जांच कराते महिला समेत तीन गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र-अंबाला की टीम की कार्रवाई

Mon, 03 Jul 2023 09:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 09:17 PM IST
सार

आरोपी रिहायशी मकान में पोर्टेबल मशीन से जांच करते थे। कुरुक्षेत्र और अंबाला की टीम ने यह कार्रवाई की है। 500 रुपये मौके से बरामद हुए हैं। मशीन 04 से पांच लाख में आती है। जानकारी अनुसार आरोपी 30 हजार रुपये एडवांस ले चुके थे। 

विज्ञापन
Three arrested, including a woman, doing gender test at home in Ambala
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में नारायणगढ़ की कृष्णा कॉलोनी के एक रिहायशी मकान में चल रहे भ्रूण लिंग जांच का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार भंडाफोड़ किया। कुरुक्षेत्र और अंबाला टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक महिला सहित तीन आरोपियों को काबू कर लिया। यहां से मुख्य आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि फरार आरोपी पुरुषोत्तम ने अपने पास एक अल्ट्रासाउंड की एक पोर्टेबल मशीन रखी थी और स्वास्थ्य विभाग को भनक तक नहीं लगी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद विभाग ने एक डिकोय महिला ग्राहक तैयार किया और भ्रूण लिंग जांच की बात कहते हुए आरोपियों को झांसे में लिया था।
विज्ञापन


जांच के लिए करीब 30 हजार रुपये में समझौता हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों आरोपियों को नारायणगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े आरोपियों की पहचान महिला, गुरमेल सिंह और निर्मल के रूप में हुई। नारायणगढ़ थाना प्रभारी गौरव ने बताया कि विभाग की तरफ से लिखित में शिकायत मिलने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अंबाला स्वास्थ्य विभाग से डॉ. हितार्थ और डॉ. मयंक और कुरुक्षेत्र से डॉ. गौरव, डॉ. ऋषि, अमित, मनोज कुमार और राजीव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भपात में इस्तेमाल उपकरण बरामद
स्वास्थ्य विभाग की जांच में आया है कि पुरुषोत्तम एक निजी अस्पताल में कर्मचारी है। जैसे ही उसे छापामारी की भनक लगी तो मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि 30 हजार में समझौता होने के बाद आरोपियों ने उसे समय दिया था। नारायणगढ़ बस स्टैंड पर उतरने के बाद डिकोय महिला को गांव रातौर निवासी गुरमेल सिंह मिला था। इतने में एक दूसरे व्यक्ति नारायणगढ़ निवासी निर्मल सिंह बाइक पर पहुंच गया। नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ के पास से गुरमेल सिंह और पुरुषोत्तम गर्भवती को अपनी बाइक पर बैठा कृष्णा कॉलोनी में नीलम के घर ले गया। वहीं से तीनों को काबू किया और पुरुषोत्तम फरार हो गया।


ले लिए थे 30 हजार, बताया था लड़का
बताया जाता है कि अल्ट्रासाउंड करने से पहले ही महिला से 30 हजार रुपये ले लिए थे। पुरुषोत्तम ने अल्ट्रासाउंड कर गर्भ में लड़का होने की पुष्टि की थी। इतने में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार दिया। मौके से विभाग को गर्भपात के दौरान इस्तेमाल होने वाले कुछ उपकरण सहित करीब 500 रुपये की राशि बरामद की है। जबकि पुरुषोत्तम मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन और नकदी लेकर बाइक लेकर फरार हो गया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी के घर का पता लगाकर छापामारी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed