फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The number plate of the car used in the Mohit Rana murder case was fake

मोहित राणा हत्याकांड: इस्तेमाल की गई कार की नंबर प्लेट थी फर्जी, मोहित को लगी 20 गोलियां 

Sat, 22 Jan 2022 01:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 22 Jan 2022 01:49 AM IST
सार

पुलिस गैंगवार में फायरिंग करने वाले गिरोह की धरपकड़ के लिए सभी रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मोहित का गांव खेलन में अंतिम संस्कार हुआ। वहीं विशाल भोला जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। 

विज्ञापन
The number plate of the car used in the Mohit Rana murder case was fake
गाड़ी के बोनट पर पड़े गोलियों के खोल, मृतक मोहित की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुरुवार को हरियाणा के अंबाला में अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे पर फायरिंग कर मोहित राणा की हत्या करने के लिए इस्तेमाल की गई कार की नंबर प्लेट फर्जी थी। प्राथमिक जांच में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से गाड़ी के नंबर का पता लगाया और जांच करवाई तो यह बात सामने आई। वहीं पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के लिए मुख्य रूप से सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है। वारदात में उपयोग की गई कार किस-किस रूट से आई थी और अंजाम देकर कहां-कहां से गुजरी, उन सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी की मदद ली जा रही है। 

विज्ञापन


बहरहाल पुलिस ने सभी रास्तों के सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। वारदात के बाद आरोपी कब निकले, कहां से निकले और इस बीच वह किस-किस जगह से गुजरे होंगे, उसका रोडमैप तैयार कर पुलिस टीमें जांच कर रही हैं। वहीं पता चला है कि पुलिस के हाथ कुछ खास तरह सुबूत लगे हैं। इनके माध्यम से पुलिस फायरिंग करने वाले शूटरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन

 

पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बाकायदा पांच टीमों का गठन किया है। इधर, वीरवार की फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए मोहित राणा के साथी विशाल भोला का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार अभी उसकी हालत स्थिर है। स्थिति ठीक होने पर पुलिस की ओर से आगामी पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि वीरवार को डीएवी रिवर साइड स्कूल के सामने वर्ना कार पर इको स्पोर्ट्स कार में आए आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। इस दौरान आरोपियों ने करीब 25 राउंड फायर किए थे। फायरिंग में मोहित राणा की मौत हो गई थी और उसके दोस्त विशाल भोला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। 

काला राणा गैंग से जोड़कर जांच कर रही पुलिस

हत्या के कारणों और गुत्थी को लेकर पुलिस पूरी तरह स्पष्ट है। गत दिवस ही घटना के ढाई घंटे बाद गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए साफ कर दिया था कि यह हत्या उसके व उसके वीर काला राणा गैंग की ओर से करवाई गई है। इसके बाद से पुलिस केवल काला राणा गैंग से मामले को जोड़कर ही जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि वह जल्द आरोपियों तक पहुंच जाएगी।  

जिस गाड़ी में आरोपी आए थे, उसकी नंबर प्लेट की जांच की तो पता चला कि नंबर प्लेट नकली थी। यह मामला काला राणा गैंग से जुड़ा है तो हम मुख्य रुप से उसी ओर जांच कर रहे हैं। वहीं हमारी सभी टीमें जांच में जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। -जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, अंबाला।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, मोहित को लगी 20 गोलियां

गुरुवार को अंबाला-जगाधरी नेशनल हाईवे पर हुए गोलीकांड में मारे गए मोहित राणा के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टरों के अनुसार मोहित के शरीर पर करीब 40 सुराख मिले। अंधाधुंध फायरिंग में मोहित को 20 के करीब गोलियां लगी। कुछ गोलियां शरीर के हिस्सों में फंसी हुई थी, जिन्हें डॉक्टरों की टीम ने निकाला है। डॉक्टर मेडिकल रिपोर्ट बनाकर पुलिस को सौंपेंगे। 


दूसरी ओर, गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल विशाल भोला निवासी छावनी का चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार उसकी हालत स्थिर है। उसे छह गोलियां लगी हैं। चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद इन गोलियों को शरीर से निकाला है। विशाल की हालत अभी भी चिंताजनक है। वहीं पुलिस ने मृतक मोहित राणा के भाई सुभाष राणा (मोनू) की शिकायत पर चार से पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ संस्कार

छावनी के नागरिक अस्पताल में परिजनों, रिश्तेदारों सहित अन्य लोग भारी संख्या में पहुंचे थे। वहां उन्होंने हंगामा कर रोष जताया। अस्पताल से मोहित का शव लेकर परिजन गांव खेलन पहुंचे। यहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती में मोहित राणा का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed