छात्रों में जमकर चली ईंटें, दो लहुलूहान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीबाड़ी चौक रोड बुक मार्केट चौक के पास एक बड़े एडिड स्कूल के बाहर गुरुवार स्कूली छात्रों में मामूली सी कहासुनी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। बताया जाता है कि क्लास में हुई धक्कामुक्की को लेकर छात्रों में बहस हो गई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर ईंटे व पत्थर भी चले।
उधर, मारपीट में एक पक्ष से दो छात्र लहूलुहान हो गए, जबकि एक छात्र को अंदरूनी चोटें भी आई। जिसके बाद घायल छात्रों को स्कूल स्टाफ की ओर से प्राथमिक उपचार हेतू कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने घायलों को प्राथमिक उपचार कर अस्पताल में दाखिल कर लिया। दूसरी ओर, इस मारपीट को लेकर आस पास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद इलाका पुलिस को सूचित किया गया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
मारपीट में घायल बोह निवासी अमन ने बताया कि वह बारहवीं कक्षा का छात्र है और गुरुवार को अपनी क्लास में खड़ा हुआ था कि अचानक क्लास के अन्य लड़कों से धक्का मुक्की को लेकर बहस हो गई। इसी रंजिश को लेकर छात्रों ने स्कूल की छुट्टी के बाद बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते अन्य साथियों के साथ मिलकर ईंटो से हमला कर दिया। इस मारपीट में उसका साथी दोस्त बब्याल निवासी आकाश व तेकराज भी घायल हो गए। मारपीट के बाद हमलावर छात्र मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि इस सबंध में पीड़ित द्वा शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।