फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   six child labour found in ambala

मजदूरी कर रहे छह बच्चे मुक्त कराए

Tue, 29 Sep 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Tue, 29 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन

सोमवार को अंबाला सिटी की अनाज मंडी में जिला बाल संरक्षण अधिकारी और जिला चाइल्डलाइन की टीम ने छापामारी कर छह बाल मजदूरों को मुक्त कराया। यह सभी अनाज मंडी में धान के सीजन में काम कर रहे थे। सभी बच्चे बिहार और उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। फिलहाल बच्चों को ओपन शेल्टर होम में भेजा गया है। 

जिला बाल संरक्षण अधिकारी व चाइल्डलाइन की टीम को सूचना मिली थी कि अंबाला सिटी की अनाज मंडी में बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही है। धान का सीजन होने के कारण इन बच्चों को मजदूरी पर लगाया गया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला, लीगल अधिकारी अंकित आहलूवालिया, चाइल्डलाइन कोआर्डिनेटर दीपिका सिंगला टीम मेंबर अजय तिवारी के साथ टीम बना कर छापामारी करते हुए पूरी अनाज मंडी में रेकी की। इसमें अलग-अलग स्थानों पर छोटे बच्चे पाये गए। सभी से बच्चों के बारे में पूछा गया तो सही जवाब नहीं दे पाने पर सभी बच्चों को टीम अपने साथ ले आई। बच्चों से पूछे जाने पर बताया सभी उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। टीम द्वारा बच्चों को मेडिकल चेकअप के लिए सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। मेडिकल के बाद मामले को बाल कल्याण समिति चेयरपर्सन डॉ. शविंदर कौर और सदस्य परमजीत सिंह बडौला के सामने रखा गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेघा सिंगला ने अनाज मंडी में मौजूद लोगों से बाल मजदूरी को रोकने में सहयोग की अपील की। उन्होंने लोगों को बताया गया की बच्चों से मजदूरी करवाना अपराध है बालक का भविष्य निर्माण सरकार का ही नहीं समाज का भी कर्तव्य है। जिले में लोगों को बाल संरक्षण में सहयोग देना होगा। बाल संरक्षण टीम द्वारा अनाज मंडी में जल्द ही जागरूकता शिविर लगाया जाएगा ताकि बाल मजदूरी की रोकथाम में मदद मिल सके।

विज्ञापन


जिले में बाल मजदूरी के विरोध में और बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बाल मजदूरी कराना दंडनीय अपराध है। लोगों को मानसिकता बदलनी होगी। इस मामले में बच्चों को ओपन शेल्टर होम में भेजा गया है, जबकि मंगलवार को मीटिंग के बाद कार्रवाई की जाएगी।

-परमजीत सिंह बडौला, सदस्य, बाल कल्याण समिति, अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed