फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shopkeeper on road after breaking Illegal shop

अवैध कब्जे तोड़ने पर दुकानदारों का हंगामा

Tue, 22 Dec 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Tue, 22 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
महावीर पार्क अंबाला सिटी के रकबे पर शुक्लकुंड रोड के नजदीक अनाधिकृत बनाई जा रही सड़क को सोमवार को नगर निगम के दस्ते ने उखाड़ दिया और वहां जेसीबी की मदद से गड्ढे खोद दिए। उपायुक्त ने पार्क के रकबे की पैमाइश करवाने और निर्माणाधीन सड़क को नहीं बनाने के आदेश दिए थे। इस दौरान दुकानदारों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

आदेशों के बाद नगर निगम का दस्ता जेसीबी और होमगार्ड के जवानों को लेकर सोमवार सुबह मौके पर पहुंचा। उसने वहां बनाई जा रही अनाधिकृत सड़क को तोड़ने का काम शुरू ही किया था कि आसपास के सभी दुकानदार एकत्र होकर कार्रवाई का विरोध करने लगे। बाद में इन सभी ने मिलकर पहले मेयर रमेश मल और फिर नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर से मुलाकात कर संबंधित रकबे को प्राइवेट बताया और अपने पक्ष में अनेक दलीलें देकर सड़क निर्माण के कार्य को उचित और जनहित में बताया, लेकिन नगर निगम आयुक्त ने उन दलीलों को नहीं मानते हुए कार्रवाई के आदेश दे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद एक बार फिर दुकानदार मौके पर पहुंचे और दुकानें बंद कर आंदोलन करने की धमकी के बाद जेसीबी के आगे लेट जाने तक की धमकियां निगम दस्ते को दे डाली, लेकिन हर हाल में कार्रवाई करने के मूड में आए दस्ते ने सारी स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया जिस पर मिले आदेशों के तहत जेसीबी की मदद से सड़क को बीच से उखाड़ डाला। दस्ते ने पार्क के तालाब के किनारे बन रही एक दुकान के नींव को भी तोड़ दिया और चेतावनी दी कि कोई भी सरकारी जमीन पर किए जाने वाले हर कब्जे को गिरा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने ही गिरवाया मार्केट का अवैध निर्माण
जैसे ही नगर निगम का दस्ता मार्केट में सड़क का निर्माण तोड़ने पहुंचा तो वहां के दुकानदार यह कहते हुए एकत्रित हो गए कि सड़क का निर्माण दुकानदारों ने अपने पैसे एकत्रित कर करवाया है जिसे वह नहीं टूटने देंगे, लेकिन निगम दस्ते द्वारा उनकी एक न सुनने पर वह इस बात पर अड़ गए कि सामने की दुकान भी अवैध बन रही है। पहले इसे गिराओ फिर सड़क तोड़ने देंगे। निगम अधिकारियों ने बिना देर किए उस दुकान की दीवार भी गिरा दी और उसके बाद सड़क को खुर्दबुर्द कर दिया।
क्या कहते हैं दुकानदार
सिटी स्थित शुक्लकुंड रोड एसोसिऐशन के प्रधान दीपक आनंद व दुकानदार कृष्ण गंभीर, अनिल अग्रवाल, प्रदीप ग्रोवर, हरीश अग्रवाल का कहना है कि जिस सड़क को तोड़ने की कोशिश की गई है, उस जगह की सभी दुकानदारों के पास रजिस्ट्री है। बकायदा तहसील में इसका इंतकाल चढ़ा हुआ है। उनके अनुसार प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई की है जबकि दुकानदारों ने अधिकारियों से यह भी कहा कि उनके पास सभी जरूरी कागजात हैं और वह अधिकारियों को दिखाना चाहते थे लेकिन अधिकारियों ने एक नहीं सुनी।

ट्रैक्टर के आगे लेटा फल संचालक, किया हंगामा
इसी दौरान नगर निगम की टीम ने सिविल अस्पताल के सामने भी कब्जे हटवाने पहुंच गई। यहां फड़ी व रेहड़ी संचालक खड़े हुए थे। टीम को देखते ही वहां हड़कंप मच गया। तभी नगर निगम की टीम ने वहां मौजूद एक जूस के रेहड़ी पर रखे तमाम फल उठा लिए और उसे अपनी ट्राली में लाद लिए। बस, इसी बात को लेकर जूस रेहड़ी संचालक अशोक कुमार भड़क गया और उसने मौके पर जमकर हंगामा किया। इस बीच स्थिति जब ज्यादा बिगड़ गई तो फड़ी व रेहड़ी संचालक नगर निगम की ट्राली-ट्रैक्टर के टायर के नीचे जाकर लेट गया। उसने निगम कर्मियों को कहा कि यदि उसके फल जब्त कर ले जाने है तो उन्हे अपना ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजारना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed