फंदा लगाकर स्कूल सुपरवाइजर ने दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को एक स्कूल के सुपरवाइजर का शव फंदे पर झूलता रहा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान गुरबाज सिंह निवासी दलीपगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि सेना क्षेत्र स्थित एक स्कूल के कमरे में स्कूल के सुपरवाइजर का शव फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। बताया जाता है कि यह पिछले काफी समय से स्कूल में काम कर रहा था। शव की तलाशी ली गई, लेकिन शव से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जानकारी लगते ही सुपरवाइजर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने इन से भी पूछताछ की। एसएचओ कैंट थाना जसपाल सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरु कर दी है।