फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ramkishan colony two sides at loggerheads, five bled

रामकिशन कॉलोनी में भिड़े दो पक्ष, पांच लहूलुहान

Sat, 19 Sep 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला Updated Sat, 19 Sep 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन

कैंट की रामकिशन कॉलोनी में दो गुटों में भारी झगड़ा हो गया। दोनों गुटों में काफी समय से रंजिश चल रही थी। देरशाम दोनों गुट रामकिशन कॉलोनी की मार्केट में सरेआम सड़कों पर उतर आए और एक-दूसरे पर हथियारों से हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे से डंडों और तेजधार हथियार लेकर भिड़ गए। जबकि दोनों गुटों के लोगों ने आपस में जमकर ईंटे और कांच की बोतलें भी बरसाई।

विज्ञापन


काफी देर तक चली इस भिड़ंत के चलते मार्केट के दुकानदारों और ग्राहकों में दहशत का माहौल बन गया। देखते ही देखते मार्केट से सारे ग्राहक भाग निकले, जबकि दुकानदारों ने भी दहशत के चलते अपनी दुकानों के शटर बंद कर लिए। लेकिन उसके बावजूद सड़क पर दोनों गुटों की भिड़ंत और गुंडागर्दी पूरी तरह जारी रही। इस भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। उधर सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


लेकिन सड़क पर झगड़ा करने वाले कुछ हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि अन्य घायल लोग कैंट सिविल अस्पताल में भर्ती है। घायलों में अमित, दीपक, विकास, सन्नी, अमन सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके में दहशत का माहौल
रामकिशन कॉलोनी में इस झगड़े को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों गुटों में पहले ही रंजिश चल रही है और वे पहले भी कई बार सड़कों पर उतरकर भिड़ चुके हैं। लोगों के अनुसार गत रात्रि करीब बारह बजे पहले दोनों गुटों में झगड़ा हुआ था, उसमें भी दो लोग घायल हो गए थे।

उसके बाद शुक्रवार सुबह और फिर दोपहर को भी दोनों गुटों ने सड़क पर उतरकर हाथापाई व मारपीट हुई। लेकिन अब देरशाम फिर से दोनों गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में हथियार, कांच की बोतलें, व ईंटे जमकर चली। इलाकावासियों का कहना है कि इलाके में इस कदर तनाव है कि न तो लोग डर की वजह से घरों से बाहर निकल पा रहे हैं और न ही दुकानदार सुकून से अपनी दुकानें खोल पा रहे हैं। इलाकावासियों ने बताया कि इलाके में अवैध शराब का धंधा जोरों पर चल रहा है, इसलिए यहां संदिग्ध लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है।

वर्जन

दोनों गुटों में पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसे लेकर वे भिड़े हैं। अभी उनके पास एक पक्ष की शिकायत आई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। -सतबीर, चौकी इंचार्ज, हाउसिंग बोर्ड


तनाव को देखते हुए इलाके में दो पुलिस की पीसीआर खड़ी करवा दी गई है। अभी हालात सामान्य है। पुलिस अपनी जांच में जुटी है। कुछ लोग घायल है, उनके बयान लिए जा रहे हैं। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
-जगदीप सिंह दून, एसीपी, अंबाला कैंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed