फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Racket of Online Fraud Busted in Ambala of Haryana

हरियाणा: कॉल सेंटर की आड़ में अमेरिका के लोगों से हो रही थी ऑनलाइन ठगी, अंबाला में मास्टर माइंड समेत नौ को दबोचा

Wed, 09 Jun 2021 10:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 09 Jun 2021 10:48 AM IST
सार

ये गिरोह रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक विदेशों में कॉल करता था। हरियाणा एसटीएफ की टीम ने मंगलवार आधी रात कॉल सेंटर पर कार्रवाई की
 

विज्ञापन
Racket of Online Fraud Busted in Ambala of Haryana
अंबाला में कॉल सेंटर से पकड़े गए लड़के और लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ ने कॉल सेंटर की आड़ में अमेरिका में रहने वाले लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ की टीम ने मंगलवार आधी रात अंबाला-हिसार हाईवे स्थित घूंघट पैलेस में छापा मारकर मास्टर माइंड सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


एसटीएफ ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।  कॉल सेंटर पर जब अंबाला एसटीएफ ने छापा मारा, तब वहां 89 लड़के और 34 लड़कियां काम रही थी। रोजाना इन युवाओं की फौज के सहारे करीब 3500 अमेरिकियों से ऑनलाइन ठगी की जाती थी। 
विज्ञापन


यह गोरखधंधा करीब आठ माह से चला रहा था। एसटीएफ ने सेंटर से 10 लैपटॉप, 200 कंप्यूटर सिस्टम, ढाई लाख रुपये, 11 मोबाइल फोन व एक इंटरनेट सर्वर सहित अन्य कागजात बरामद किए गए हैं। पूरी कार्रवाई अंबाला एसटीएफ डीएसपी कुलभूषण सिंह की अगुवाई में हुई। हालांकि कार्रवाई के दौरान डीआईजी एसटीएफ सतीश बाल्यान भी मौके पर पहुंचे। पकड़े गए सभी आरोपी मुंबई, अहमदाबाद, नागालैंड, राजस्थान के रहने वाले हैं। केवल एक आरोपी हरियाणा के गुरुग्राम का है। एसटीएफ ने सेंटर में काम करने वाले युवक व युवतियों के नाम-पते नोट कर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऐसे कर रहे थे ठगी
कॉल सेंटर में काम करने वाले युवाओं ने बताया कि कॉल सेंटर का मालिक अमेरिका के नागरिकों को ऑनलाइन डाटा इंटरनेट प्रोटोकाल के माध्यम से हमारे सर्वर पर अपलोड कर देते थे। इसके बाद हम रोजाना औसतन 3500 लोगों के पास वीआईसी डायलर कॉल करते हैं। जैसे ही अमेरिका के लोग कॉल रिसीव करते तो हम खुद को अमेजन कंपनी के प्रतिनिधि या लॉ एनफॉर्समेंट डिपार्टमेंट ऑफ फेडेरेल रिजर्व सिस्टम के अधिकारी बताकर उन्हें बताते थे कि आपके अमेजन कार्ड व बैंक खातों में संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुई है।

इस तरह उन्हें झांसे में लेकर उनके बैंक खातों से ऑनलाइन अमेजन कार्ड व अन्य गिफ्ट वाउचर के कार्ड खरीदवाकर 200 से 1000 डॉलर की धोखाधड़ी करते थे। आरोपी कॉल रिसीवर से धोखे से अमेजन कार्ड व गिफ्ट वाउचर नंबर पता कर लेते थे। इसके बाद इन्हें रिडीम करके उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। 

मामले में 9 आरोपियों को काबू किया गया है। इनका 3 दिन का रिमांड लिया गया है। यह अमेरिका में रहने वाले लोगों को फोन कर ऑनलाइन ठगी करते थे। गिरोह के एक मास्टर माइंड भोंडसी गुरुग्राम के राहुल को काबू कर लिया गया है। दो-तीन अन्य मास्टर माइंड की गिरफ्तारी अभी करनी बाकी है। रिमांड में पूछताछ के दौरान पता चल पाएगा कि गिरोह कहां-कहां काम कर रहा है और अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। - कुलभूषण सिंह, डीएसपी एसटीएफ अंबाला।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed