फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   policeman beaten up haryana roadways driver, colleague stops traffic on gt road

रोडवेज चालक को पुलिसकर्मी ने पीटा, गुस्साए साथियों ने जीटी रोड पर ट्रैफिक रोका

Mon, 12 Oct 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 12 Oct 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
policeman beaten up haryana roadways driver, colleague stops traffic on gt road

पुलिस कर्मी द्वारा रोडवेज बस चालक को डंडा मारने के बाद भड़के अन्य बस चालकों व कंडक्टरों ने जहां जमकर हंगामा किया, वहीं हाइवे जाम कर दिया। कैंट ओवरब्रिज के नीचे जाम की सूचना पाकर  मौके पर पहुंची पुलिस ने मुश्किल से जाम खुलवाया। रोडवेज चालक व उनके साथी जहां पुलिस कर्मी को सस्पेंड करने की मांग करते रहे, वहीं पुलिस जाम खोलने के लिए कहती रही। काफी देर तक हंगामा होता, जबकि करीब पैंतालिस मिनट के बाद रोडवेज चालकों ने जाम खोला। 

विज्ञापन

यह है मामला  

अंबाला कैंट के ओवरब्रिज के नीचे जींद रोडवेज डिपो की बस लेकर कृष्ण कुमार पहुंचा था। यहीं पर एक पुलिस कर्मी की भी ड्यूटी थी। इसी दौरान इस पुलिस कर्मी ने कथित रूप से  उक्त चालक को बस आगे ले जाने को कहा, जबकि इसी दौरान उस पर डंडे से प्रहार भी प्रहार कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने बस की ड्राइवर सीट का दरवाजा खोला और उसके साथ मारपीट की भी कोशिश की। इसी को लेकर ओवरब्रिज के नीचे खड़े रोडवेज डिपो की बसों के अन्य चालक व परिचालक भड़क गए। इन सभी ने बसों को हाइवे (ओवरब्रिज के नीचे) पर ही रोक दिया और जाम लगा दिया।

विज्ञापन

कर्मचारी को सस्पेंड करने की मांग 

पुलिस कर्मचारी द्वारा चालक से मारपीट करने के बाद हंगामा कर रहे रोडवेज कर्मियों ने इस दौरान पुलिस से साफ कहा कि जिसने भी मारपीट की है, उस पुलिस कर्मी को सस्पेंड किया जाए। काफी देर तक इसी को लेकर रोडवेज कर्मचारियों व पुलिस में बहसबाजी होती रही। करीब 45 मिनट तक यह हंगामा होता रहा, जबकि पुलिस बार-बार जाम खोलने को कहते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे वाहन, यात्री हुए परेशान

रोडवेज बसों द्वारा हाइवे पर जाम लगाने के कारण बसें व अन्य वाहन फंस गए। इसी कारण से बसों में सवार यात्री भी खासे परेशान हुए। यात्री भी बस के चलने और हंगामा खत्म होने का इंतजार करते रहे। पौने घंटे के बाद जाम खुला, तो यात्रियों ने भी राहत की सांस ली, जबकि जिस बस के चालक के साथ मारपीट हुई थी, उस बस की सवारियां अन्य बसों में सवार होकर आगे के लिए गईं। 


रोडवेज चालक से मारपीट करने के मामले को लेकर दोनों पक्ष चौकी पहुंचे थे। दोनों पक्षों की आपस में बैठकर बातचीत हुई, जिसके बाद किसी भी पक्ष ने लिखित में शिकायत नहीं दी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारु कराया। 

- बलबीर सिंह, प्रभारी, लालकुर्ती चौकी, अंबाला कैंट 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed