फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   police arrested 17 gamblers after raid in a office

पुलिस ने ऑफिस का शीशा तोड़ पकड़े 17 जुआरी

Fri, 30 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Fri, 30 Oct 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस की स्पेशल टीम ने गांधी मार्केट स्थित एक दुकान का शीशा तोड़कर 17 जुआरियों को दबोचा है। इस छापामारी में पुलिस को जुआरियों से हजारों की राशि बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस की टीम ने जुआरियों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन

पुलिस की स्पेशल टीम सब इंस्पेक्टर गुलजार सिंह के नेतृव्य में गुप्त सूचना के आधार पर गांधी मार्केट की एक दुकान के बाहर पहुंची, जिसके बाद टीम ने दुकान को चारों ओर से घेर लिया और दुकान में बने आफिस का दरवाजा बंद होने के कारण टीम को परेशानी हुई। पुलिस की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आफिस का दरवाजा तोड़ दिया और जुआ खेल रहे जुआरियों को पकड़ने की कवायद शुरू कर दी। 

विज्ञापन

उधर, पुलिस की छापामारी देख दुकान में भगदड़ मच गई, जिसके बाद टीम ने सभी जुआरियों को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर जुआरियों से करीबन 58 हजार के करीबन की राशि बरामद की गई। 

उधर, इलाका पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जुआरियों को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 वहीं सब इंस्पेक्टर गुलजार सिंह का कहना है कि इस टीम में एसआई निर्मल चंद, एएसआई रमेश, एएसआई शिव कुमार, एससी टिंकम सिंह व अन्य शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह स्पेशल टीम डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह के निर्देशानुसार तैयार की गई है, ताकि सरेआम चल रहे जुआ, सट्टा, शराब व अफीम के गिरोह पर लगाम लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed