फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   pick pocket cut bag of woman, 29 thousand cash lost

दिनदहाड़े महिलाओं के बैग काटकर 29 हजार चुराए

Fri, 11 Sep 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Fri, 11 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
pick pocket cut bag of woman, 29 thousand cash lost

हनुमान मार्केट के निकट गुरुवार अज्ञात चोरों द्वारा दो महिलाओं के बैग काटकर 29 हजार रुपये चुराने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि महिलाएं बाजार में घरेलू सामान की खरीदारी कर रही थी। तभी अचानक अज्ञात ने धारदार चीज से बैग काट दिए। उधर, बाजार की खरीददारी कर रही महिलाओं को राहगीरों की सहायता से चोरी का पता लगा। जिसके बाद महिलाओं ने इलाका पुलिस को मामले की शिकायत दी। दुकानदारों का कहना है कि बाजारों में कई महिलाएं संदिग्ध घूमती दिखाई देती है। 

पुलिस को दी पहली शिकायत में डिफैंस कालोनी निवासी वीना कुमारी ने बताया कि वह एटीएम से पैसे निकालकर बाजार में अपनी बेटी के साथ खरीददारी करने के लिए आई थी। जैसे ही वह हनुमान मार्केट के पास करियाना स्टोर पर सामान खरीद रही थी कि अचानक दुकानदार ने बैग कटा होने की सूचना दी।

जिसके बाद बैग में पच्चीस हजार की नकदी न होने पर होश उड़ गए और आस पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद कोई सुराग न लगने पर तुरंत इलाका पुलिस को शिकायत दी। उधर, इसी बाजार से अज्ञात चोरों ने जंडली निवासी विनोद कुमारी को भी निशाना बनाया गया। जिसके बाद चोरों ने उसी अंदाज में बैग काटकर पांच हजार के करीब नगदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस के जांच अफसर सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार का कहना है कि महिला को शिकायत के लिए थाने में बुलाया गया है और उसके बाद ही अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed