फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   PGI-refr

बच्ची पीजीआई रेफर, विशेषज्ञ डाक्टर देंगे इलाज

Tue, 02 Aug 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट। Updated Tue, 02 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट। जबरदस्त संक्रमण से ग्रस्त स्टेशन से मिली डेढ़ साल की बच्ची का इलाज अब पीजीआई में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डाक्टरों की निगरानी में होगा। मासूम बच्ची और उसकी मां के साथ अंबाला चाइल्ड लाइन टीम का एक केयर टेकर भी मौजूद रहेगा। सोमवार को इस मसले पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, अंबाला चाइल्डलाईन और जिला बाल संरक्षण विभाग की टीम पूरी तरह से हरकत में आई और डीसी अंबाला की अनुमति व स्वास्थ्य विभाग की संस्तुति के बाद बच्ची को तुरंत बेहतर इलाज और स्पेशल केयर के लिए पीजीआई रेफर कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ये बच्ची रेलवे स्टेशन पर बहुत ही बुरी हालत में मिली थी। बच्ची के गुप्तांग समेत कई हिस्सों पर जबरदस्त संक्रमण था। संक्रमण इतना ज्यादा था कि स्थानीय चिकित्सक भी हैरान थे। लेकिन उसके बावजूद उसकी मां बच्ची को बिना इलाज के ही यहां लेकर लेकर जाना चाहती थी, कभी वे खुद को महाराष्ट्र की और कभी राजस्थान की बताती थी।
विज्ञापन

जबकि खुद को बच्ची का कथित पिता बताने वाला भी फरार हो गया। उधर, समाज सेवी बब्लू की मदद से इस बच्ची को यहीं तीन दिन तक अस्पताल में रखा गया। दो दिन तो बच्ची की हालत पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। स्थानीय सिविल अस्पताल तक में बच्ची की नर्सिंग केयर उचित ढंग से नहीं हो रही थी। उसके संक्रमण तक पर दवा बच्ची की मां से लगवाई जा रही थी। इतना ही नहीं बच्ची को संरक्षण कौन सा विभाग देगा, इस पर भी बच्चों को संरक्षण का दावा करने वाले विभागों व इकाइयों में ठन गई थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने उठाया मुद्दा, तब बढ़ी हलचल
अमर उजाला’ ने ये मामला प्रमुखता से उठाया और तीन दिन लगातार इस पर समाचार प्रकाशित कर मासूम बच्ची की आवाज बना। अंत: खबरों पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। जिसके बाद अंबाला चाइल्डलाइन, जिला बाल संरक्षण विभाग और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने भी गंभीरता दिखाई और डीसी की अनुमति और स्वास्थ्य महकमे की संस्तुति के बाद बच्ची को बेहतर इलाज और स्पेशल केयर के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त विभाग के टीम सदस्य सोमवार देरशाम बच्ची को पीजीआई में दाखिल करवाकर वापस लौटे और चंडीगढ़ में बच्ची व उसकी मां के साथ स्पेशल केयर टेकर भी छोड़ा गया है। अंबाला चाइल्ड लाइन से जुड़े समाज सेवी नरेश मित्तल बताते हैं कि बच्ची की केयर और बेहतर इलाज के लिए ही डीसी की अनुमति से उसे पीजीआई ले जाया गया है। वहां बच्ची को चाइल्ड स्पेशलिस्ट इलाज देंगे, क्योंकि बच्ची के संक्रमण बढ़ने का खतरा भी बढ़ता जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed