{"_id":"4330d47fd734970c228e35966cdbb81c","slug":"painful-death-of-father-son-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाप-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाप-बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Fri, 18 Dec 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देररात अंबाला-हिसार हाइवे पर सैनीमाजरा के पास एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाप-बेटे और उन्हीं के एक गांव के अन्य युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक पर बैठकर इस्माइलाबाद से अपने गांव सैनीमाजरा वापस जा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। उधर, तीनों के शवों को देररात सिटी सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। शुक्रवार को उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उधर, इसी हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को भी गंभीर चोट आई है। उसे भी सिटी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा
सैनीमाजरा के रहने वाले बलदेव को विगत दिनों एक कुत्ते ने काट लिया था। वह बाइक पर अपने बेटे कृष्ण के साथ डॉक्टर के पास दवाई लेने गया था। दवा लेने के बाद दोनों बाप-बेटा बाइक पर इस्माइलाबाद से वापस अपने घर लौट रहे थे। बाइक पर गुजरते हुए दोनों ने देखा कि ठोल बस अड्डे पर उन्हीं के गांव का एक अन्य युवक नरेंद्र भी गांव पहुंचने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। ऐसे में बाप-बेटे ने अपनी बाइक नरेंद्र के पास रोक दी और उसे भी अपनी बाइक पर बैठने को कह दिया। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर सैनीमाजरा अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वहीं से एक तेज रफ्तार कैंटर भी हाइवे पर गुजर रहा था। अचानक ये कैंटर अनियंत्रित हुआ और कैंटर ने वहीं हाइवे पर ही चल रही एक ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली भी अनियंत्रित हो गई और उसने वहीं गुजर रहे बाइक सवार तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। तीनों बाइक सवार बुरी तरह से हाइवे पर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। उधर, ट्रैक्टर ट्राली चालक भी कैंटर की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गया। चारों घायलों को तुरंत वहां मौजूद लोगों की मदद से सिटी सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बाइक सवार बाप-बेटा व अन्य युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि ट्रैक्टर चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इलाका पुलिस का कहना है कि अभी शवों को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। अभी जांच चल रही है, उसके बाद ही हादसे की स्थिति स्पष्ट की जाएगी।