{"_id":"586949db4f1c1bd606eecaf9","slug":"opium-found-fro-vehicle-accused-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन से अफीम भी हुई बरामद, आरोपी हुआ फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन से अफीम भी हुई बरामद, आरोपी हुआ फरार
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। कालीपलटन पुल के पास चैकिंग के दौरान सीआइए वन पुलिस दल को एक्टिवा से एक 12 बोर की बंदूक 25 जिंदा कारतूस व 120 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने एक्टिवा को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए थाना पड़ाव में मामला दर्ज करवाया।
सीआईए-1 के एएसआई गुलजार सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम में हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह, कांस्टेबल संजीव कुमार व ड्राईवर निर्मल के साथ रविवार शाम को कालीपलटन पुल के पास नाका लगाया हुआ था। और आने जाने वाली गाडियों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सामने से एक्टिवा आती हुई दिखाई दी। एक्टिवा पर एक युवक सवार था। युवक ने जैसे ही पुलिस को देखा तो उसने अपनी एक्टिवा को घुमाकर मोडने लगा इसी दौरान युवक की एक्टिवा गिर गई और युवक अपनी एक्टिवा को छोड़ भागने लगा यह देख पुलिस ने युवक पीछा किया। लेकिन युवक मौक का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने एक्टिवा को कब्जे में लेकर उसकी डिग्गी खोली तो पुलिस को एक 12 बोर की बंदूक,25 जिंदा कारतूस व 120 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना पडाव में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया ।