{"_id":"57d5ae424f1c1ba90a319724","slug":"niscinial-saports-no-dairi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाइविंग गेम नेशनल में शामिल लेकिन स्टेट कैलेंडर से गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाइविंग गेम नेशनल में शामिल लेकिन स्टेट कैलेंडर से गायब
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
ख्ाेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। स्कूल स्टेट गेम्स से डाइविंग इवेंट को बाहर किया गया है, जबकि नेशनल गेम्स के तहत यह इवेंट होने जा रहा है। हैरानी की बात है कि जिस जिला को स्वीमिंग गेम की जिम्मेदारी दी गई, उसमें स्वीमिंग के तहत ही होने वाली डाइविंग इवेंट को स्कूल स्टेट गेम्स के कैलेंडर में ही जगह नहीं मिल पाई है। इसी को लेकर अब असमंजस की स्थिति बनी है कि आखिर स्टेट लेवल पर यह गेम होगी या नहीं। यदि यह गेम नहीं होती, तो क्या स्टेट से टीम का गठन कर सिर्फ भागीदारी करने के लिए ही भेजी जाएगी।
शिक्षा विभाग की ओर से हर साल स्कूल गेम्स का आयोजन किया जाता है। यह गेम्स ब्लाक लेवल से लेकर नेशनल लेवल तक होती हैं। हर स्तर पर विजेता खिलाड़ियों का अगले स्तर के लिए चयन किया जाता है। इसके लिए ब्लाक से लेकर नेशनल लेवल तक खेल कैलेंडर जारी किया जाता है, जिसमें बताया जाता है कि किस आयु वर्ग की कौन से खेल प्रतियोगिताएं कहां और किन तिथियों को होंगी। स्कूल स्टेट गेम्स के तहत विभाग दो बार कैलेंडर जारी कर चुका है। पहली बार के शेड्यूल को चेंज करते हुए यह कैलेंडर दूसरी बार जारी किया गया है। दूसरी बार जारी किए गए कैलेंडर में अंबाला के हिस्से में जिमनास्टिक, फुटबाल, क्रिकेट, टेबल टेनिस, स्वीमिंग और वाटर पोलो की मेजबानी आई है। लेकिन हैरानी की बात है कि स्वीमिंग व वाटर पोलो को तो जगह दी गई है, लेकिन इस में डाइविंग इवेंट को शामिल ही नहीं किया गया है। स्कूल कैलेंडर से ही इस इवेंट को शामिल नहीं किया गया, जबकि स्कूल नेशनल में इसे एक अलग कंपीटिशन मानते हुए एक इवेंट की तरह शामिल किया गया है।
अंबाला में नहीं है डाइविंग प्लेटफार्म
अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में बने स्वीमिंग पूल में डाइविंग प्लेटफार्म नहीं हैं। काफी पहले जब पूल का निर्माण किया गया, तो उस समय डाइविंग प्लेटफार्म का प्रावधान किया गया था, जबकि दर्शकों के बैठने के लिए भी प्रावधान था। किन्हीं कारणों से सिर्फ पूल तक ही सीमित रह गया, लेकिन अन्य व्यवस्थाएं नहीं हो पाई। डाइविंग प्लेटफार्म के लिए निर्माण तो शुरू हुआ, लेकिन इसे अधूरा ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
डाइविंग इवेंट पर है असमंजस की स्थिति
स्कूल कैलेंडर में जिस तरह से डाइविंग इवेंट को शामिल नहीं किया गया है, उसे देखते हुए इस प्रतियोगिता के आयोजन पर असमंजस की स्थिति है। जिला शिक्षा विभाग को यह स्थिति साफ नहीं है कि आखिर क्यों डाइविंग इवेंट को शामिल नहीं किया गया है। इसी को लेकर विभाग भी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में लग रहा है कि प्रदेश में डाइविंग इवेंट के खिलाड़ी ही नहीं हैं या फिर कोई अन्य कारण है। हालांकि स्कूल नेशनल में स्वीमिंग एंड डाइविंग इवेंट के तीनों आयु वर्गों लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिताएं नवंबर के चौथे सप्ताह में गुजरात के अहमदाबाद अथवा राजकोट में होनी तय हुई हैं।
डाइविंग इवेंट को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। विभिन्न जिलों से रिपोर्ट हर गेम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही कैलेंडर तैयार होता है। फिर भी इस बारे में उच्चाधिकारियों से डाइविंग इवेंट को लेकर जानकारी मांगेंगे ताकि स्थिति साफ हो सके।
- उमा शर्मा, डीईओ अंबाला