फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   minor girl gang raped in ambala

किशोरी को अगवा करके सामूहिक दुराचार

Wed, 26 Aug 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Wed, 26 Aug 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन

महेशनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात तीन युवकों ने 12 वर्षीय किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। तीन युवकों ने नाबालिग लड़की को बहलाकर ऑटो में बिठाया और फिर उसे जंगलात इलाके में ले गए। जहां उन्होंने नाबालिग से दुराचार किया और फिर उसे सड़क किनारे फेंककर चले गए।

लड़की बुरी हालत में घर तक पहुंची और उसने सारी वारदात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद देर रात परिजन बेटी को लेकर थाना महेशनगर पहुुंचे। उधर, महिला पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। पुलिस देर रात ही लड़की को लेकर कैंट के सिविल अस्पताल पहुंची, जहां लड़की का मेडिकल चेकअप कराया गया। बताया जा रहा है कि मेडिकल में नाबालिग के साथ दुराचार की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने इस मामले में पास्को एक्ट के तहत अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

दुराचारियों ने इस तरह नाबालिग को बहकाया

पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि वह एक घर में सफाई का काम करती थी। तभी एक जानकार लड़का उसके पास आया और उसने उससे कहा कि उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है और वे बहुत बुरी हालत में हैं, इसलिए वह जल्द उसके साथ चले। वह बुरी तरह घबरा गई और काम छोड़कर बाहर आ गई। तभी उस लड़ने उसे वहीं खड़े एक आटो में बिठाया और उसे ले गया। आटो में पहले ही दो लड़के बैठे थे। तभी वे तीनों उसे एक सुनसान जंगलात इलाके में ले गए, जहां उन्होंने उसे पीटा और फिर उसके दुराचार किया। बाद में वे उसे सड़क पर फेंककर चले गए।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मेडिकल चेकअप करा लिया है और लड़की के बयान पर पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज होगा, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

-हरभजन सिंह, एसएचओ, थाना महेशनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed