फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   maafia, alchohal, police, fight, ambala

शराब माफिया का पुलिस पर हमला, वर्दी फाड़ी

Thu, 12 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 12 Jan 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
maafia, alchohal, police, fight, ambala
maafia, alchohal, fight - फोटो : Amar Ujala
बुधवार सायं कैंट के महेश नगर में शराब माफिया ने पुलिस कर्मचारी पर ही हमला कर दिया। सिर्फ हमला ही नहीं किया गया, जबकि सरेआम पुलिस कर्मचारी का गिरेबान पकड़ लिया, जबकि इस मारपीट में कर्मचारी की वर्दी भी फाड़ दी। करीब आधे घंटे तक हंगामा होता रहा, जबकि अन्य पुलिस कर्मियों व लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस कर्मी को छुड़ाया। जबकि शराब माफिया ने पुलिस पर हमला किया है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर लिया है, जबकि एक अन्य फरार है।
महेश नगर पुलिस का कहना है कि यह पुलिस कर्मचारी एक्साइज डिपार्टमेंट के साथ काम करते हैं और जहां पर भी अवैध रूप से शराब बेचे जाने की सूचना मिलती है, यह कर्मचारी कार्रवाई करते हैं। इसी को लेकर बुधवार को भी यह कर्मचारी अन्य साथियों के साथ महेश नगर थाना क्षेत्र के तहत ही एक जगह पर कार्रवाई करने के लिए पहुंचे। इन कर्मचारियों ने मौके से शराब बरामद की, जबकि यहां इन कर्मचारियों पर शराब माफिया ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने पुलिस कर्मी का गिरेबान पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी खींचतान में इस पुलिस कर्मचारी की वर्दी भी फट गई। करीब आधे घंटे तक यह हंगामा होता रहा, जबकि इस दौरान सड़क व आसपास लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। किसी तरह से पुलिस कर्मचारी को इन लोगों के चंगुल से छुड़ाया गया। पुलिस ने आरोपियों को काबू किया और थाने लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब माफिया इस कदर बेकाबू हो चुका है कि पहले भी पुलिस पर हमले हो चुके हैं। कैंट के महेश नगर थाना क्षेत्र में ही पुलिस कार्रवाई के दौरान शराब माफिया ने हमला कर दिया था, जबकि मौके से शराब से भरी कार भी लेकर फरार हो चुके हैं। इसी तरह कई बार शराब माफिया पर कार्रवाई का विरोध किया गया, जबकि पुलिस कार्रवाई में बाधा तक डाली गई। शराब की अवैध बिक्री को लेकर लोगों ने कई बार शिकायतें दी हैं, लेकिन बावजूद इसके यह लगातार जारी है। बारह क्रास रोड पर नशे की बिक्री की शिकायत मंत्री तक को की गई, जबकि डीएसपी अंबाला कैंट ने भी लगातार सरेआम शराब पिलाने वालों पर कार्रवाई की।


पुलिस कर्मचारी पर हमला किया गया और उसकी वर्दी भी फाड़ दी गई। पुलिस कार्रवाई में बाधा डाली गई, जबकि गालीगलौ व मारपीट भी हुई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू किया है, जबकि एक फरार है। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।
- सुभाष, एसएचओ महेश नगर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed