फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   lig-chch-dalal

बीस हजार रुपये में हुआ था लिंग जांच का सौदा, दलाल भी हत्थे चढ़े

Thu, 22 Dec 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी Updated Thu, 22 Dec 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़/अंबाला।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नारायणगढ़ में लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में टीम ने तीन लोगों को भी काबू किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां महिला व एक अन्य को तो न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य को रिमांड पर ले लिया है। ये गोरखधंधा एक रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर चलता था।
दरअसल, सिविल सर्जन अंबाला डॉ. विनोद गुप्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायणगढ़ में कुछ दलाल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लिंग जांच का धंधा करते हैं। सूचना पर गंभीरता दिखाते हुए सिविल सर्जन ने डीसी अंबाला को सूचित किया और फिर डीसी अंबाला प्रभजोत सिंह के आदेश पर सिविल सर्जन ने दो डाक्टरों सहायक नोडल अफसर पीएनडीटी डा. विपिन भंडारी और पीएचसी माजरी के मेडिकल अफसर डा. मनदीप सचदेवा की टीम गठित की। दोनों डाक्टरों ने एक नकली महिला गर्भवती ग्राहक को तैयार किया और इस मिशन को शुरू किया।
विज्ञापन

टीम ने एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर संबंधित गिरोह की महिला के पास लिंग जांच करवाने भेजा। जिस पर 20 हजार में सौदा तय कर दलाल महिला उक्त गर्भवती महिला को नारायणगढ़ ले आई। बस स्टैंड पर पहुंचते ही दलाल महिला के एक सदस्य गर्भवती महिला को मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गया। लगभग एक घंटे बाद जब वह वापस लौटे तो पुलिस व टीम ने उन्हें वहीं दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी ग्राहक महिला ने पुलिस को बताया कि ये लोग उसे एक इमारत (जिस पर रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा था) की दूसरी मंजिल पर ले गए थे। जहां पर गिरोह का एक अन्य सदस्य पहले से ही मौजूद था। वहां पर इन लोगों ने उसके पेट पर कोई मशीन लगाई और गर्भ में बेटा होने की बात कही। गिरोह के सदस्यों से सख्ती से पूछताछ करने के उपरांत टीम उक्त स्थान पर पहुंच गई, जहां पर दूसरे मंजिल पर छानबीन करने पर कमरे में एकमात्र लकड़ी का मेज मिला।
पुलिस ने गिरोह की महिला बचनी देवी सहित राजबीर व शेर सिंह के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों को बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से बचनी देवी व शेर सिंह को न्यायिक हिरासत में तथा राजबीर को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी कमलदीप ने मामले की पुष्टि की है।


एक गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद डीसी अंबाला की अनुमति से छापामारी टीम गठित की गई और फिर फर्जी ग्राहक बनाकर नारायणगढ़ में छापा मारा गया। वहां एक इमारत में जहां रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा था, उसकी दूसरी मंजिल पर लिंग जांच की गई। ये सौदा बीस हजार रुपये में हुआ है। महिला दलाल से कुछ रुपये भी बरामद हुए हैं। इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है।
- डॉ. विनोद गुप्ता, चीफ मेडिकल अफसर, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed