फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   legpuller torturing cs in norwey

धमकी के डर से नार्वे गए सीएस को दुश्मनों ने फिर किया प्रताड़ित

Wed, 28 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Wed, 28 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन

राजापार्क में रहने वाले बुुजुर्ग दंपत्ति का बेटा नार्वे में विभिन्न तरह की परेशानियों व यातनाएं से जूझ रहा है। जबकि यहां उनके बुजुर्ग दंपत्ति शिकायत लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं। अब उन्होंने सेहत मंत्री अनिल विज को भी शिकायत देकर उनके बेटों को तंग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग की है। जबकि बुजुर्ग दंपत्ति दो बार प्रधानमंत्री को भी पत्र भेज चुका है।

राजापार्क निवासी जीसी शर्मा ने बताया कि उनका बेटा यहां दिल्ली, गुडग़ांव व बैंगलौर में कंपनी सेक्रेटरी था। वे अपने काम में बेहद ईमानदार रहा और उसने जिस भी कंपनी में काम किया, वहां बड़े स्तर के स्कैंडल पकड़कर कंपनियों को भारी चपत से अवगत भी करवाया। लेकिन इसी चक्कर में इसी तरह के कई लोग उसके बेटे के दुश्मन हो गए। 

इसी रंजिश के चलते एक बार रोड एक्सीडेंट में उसके बेटे को मारने की कोशिश भी की गई। पिता ने बताया कि इसी से तंग आकर उसका बेटा नार्वे में चला गया और वहां उसने नई कंपनी में काम शुरू कर दिया। पीड़ित पिता के अनुसार नार्वे में भी उसका बेटा आराम से नौकरी कर रहा था, लेकिन यहां इंडिया में उससे रंजिश रखने वाले लोगों ने उनके बेटे को विभिन्न तरीकों से नार्वे में भी प्रताड़ित करना व धमकी देना शुरू कर दिया है। 

नार्वे में बेटे की परेशानी को देखते हुए बुजुर्ग दंपत्ति ने दो बार तो प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाने की मांग की है। वहीं उन्होंने यहां सेहत मंत्री अनिल विज से भी मिलकर भी अपना दुखड़ा रोया है और उनसे भी बेटे की मदद करने की गुहार लगाई है। उधर, मंत्री अनिल विज ने भी हरियाणा सरकार को इस बाबत एक आग्रह पत्र भेजकर उनसे पीड़ितों की मदद करने की गुहार लगाई है। लेकिन अभी तक बुजुर्ग दंपत्ति बेटे की मदद को लेकर भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed